Hansi Police Operation Clean: हांसी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 65 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

हांसी: हांसी में जिला पुलिस की CIA टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 65 किलो गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।  जानकारी के अनुसार, CIA टीम ने नाका लगाकर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, रविंद्र, राकेश और मनबीर के रूप में हुई है। विनोद और रविंद्र गांव सैमन पुट्टी के निवासी हैं, जबकि राकेश और मनबीर गांव इगराह के रहने वाले बताए गए हैं।

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसका उद्देश्य इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी सप्लाई चेन का खुलासा करना है। वहीं, डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा     |     दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार     |     बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख     |     PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- ‘टीम इंडिया’ की तरह करें काम     |     Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा     |     Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उगला सच     |     लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक 7 शव बरामद     |     KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?     |     हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने मचाया था गदर     |     बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें