भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कचरे की टंकी में मिले दो नवजात बच्चों के अधजले शव

भोपाल: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां अस्पताल के शव प्रशिक्षण कक्ष के पीछे दो नवजात शिशुओं के अध जले शव मिले हैं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. बच्चों के शवों को अस्पताल की मर्चुरी के पीछे जलाया गया है या फिर फेंका गया है जांच के बाद तत्व सामने आएंगे.

भोपाल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हामीदिया अस्पताल के शव परीक्षण कक्ष के पीछे रखी टंकी के अंदर दो बच्चों के अध जले शव मिलने से हड़कंप मच गया. यह खुलासा तब हुआ जब वहां मौजूद गार्ड ने पुलिस को सुचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में सामने आया की बच्चों के शव जले हुए हैं. जिसमे एक बच्चे का शव 90 प्रतिशत तो दूसरे बच्चे का शव 40 प्रतिशत जल गया था.

पुलिस की मानें तो टंकी के अंदर बच्चों के शव दो दिन पुराने हैं. क्योंकि मरचूरी का जो भी वेस्ट होता है उसको पीछे टंकी मे फेंका जाता है और हर 2 से 3 दिन में कर्मचारी वेस्ट को डिस्ट्रॉय करते हैं. हमीदिया अस्पताल की पांच डॉक्टरों की टीम भी मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट का इन्तेजार है ताकि यह पता लग सके घटना कितने दिन पुरानी है.

वहीं पूरे मामले को लेकर एसीपी अनिल बाजपेई का कहना है ”हमने अस्पताल प्रबंधन से मरचूरी के पास के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं. जिसमें स्पष्ट हो जाएगा की बच्चों के शव को अलग अलग लोगों द्वारा फेंका गया है या फिर एक ही इंसान ने. मामले की जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है. जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसे आगे कार्रवाई की जाएगी.”

पुलिस ने बताया कि, सूचना मिली थी कोहेफिजा थाने में हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के पीछे कचरे के डब्बे में बच्चों के अधजले शव मिले हैं. जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची और शवों को मर्चुरी में रखवाया है. जिसके बाद उन शवों का पीएम हो रहा है, हम कोशिश कर रहे हैं यह पता करने की कौन इन्हें यहां डाल कर गया है. सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवा रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें