Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रामनवमी के पावन पर्व पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है. शुक्रवार तड़के करीब 2:45 बजे गांधी रोड पर परशुराम चौराहे के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

हादसे का शिकार हुए सभी 9 लोग शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे थे. चश्मदीदों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही ऑटो हवा में घूम गया और पास के एक नीम के पेड़ से जा टकराया. ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया.

पुलिस से बचकर भाग रही थी स्कॉर्पियो

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. बताया जा रहा है कि इस स्कॉर्पियो ने गांधी रोड पर हादसे से पहले बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी थी. इसके बाद पुलिस की गाड़ी स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के चक्कर में चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और रास्ते में इस ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे में किन लोगों की हुई मौत?

इस दर्दनाक घटना में मरने वालों की पहचान इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम उर्फ लाली (30), शगुन (शुभम की पत्नी) और मेरठ निवासी प्रीति कश्यप (60) के रूप में हुई है. मृतकों में पति-पत्नी की जोड़ियां शामिल हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

आरोपी चालक हिरासत में

सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि हादसे में कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है. उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वह शराब के नशे में था. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवार     |     MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें     |     Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत     |     CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार     |     यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची     |     Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट     |     Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत     |     Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर     |     ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलासा कर देगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें