राज्यपाल VS विपक्ष: पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा, राज्यपाल के संबोधन को बीच में ही रोका; सदन की कार्यवाही प्रभावित पंजाब By Nayan Datt On Mar 6, 2026 चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन ही सियासी माहौल गर्म हो गया। सदन में जब राज्यपाल अपना भाषण पढ़ रहे थे, तब कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की। यह भी पढ़ें पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक मुल्तवी; रविवार को… Mar 6, 2026 लुधियाना: अवैध निर्माण पर GLADA का बड़ा प्रहार; कई… Mar 6, 2026 इस दौरान राज्यपाल ने Partap Singh Bajwa से कहा कि उन्हें सदन में बोलने का पूरा समय दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस विधायक पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे और राज्यपाल के भाषण का विरोध जारी रखा। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों पर विधानसभा परिसर में सुरक्षा नियमों और मर्यादा का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में बेअदबी की घटनाओं और एनकाउंटर के मामलों को लेकर सरकार को घेरा और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राज्य के कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। Share