Giridih Sand Mafia News: गिरिडीह में बालू तस्करों ने तोड़ा मुक्तिधाम का शेड, अवैध खनन से श्मशान घाट को खतरा; पुलिस की छापेमारी शुरू

गिरिडीह: जिले में रोजगार की आड़ में बालू तस्करी का बड़ा खेल चल रहा है. यहां खुलेआम दिन से लेकर रात तक न सिर्फ बालू का उठाव हो रहा है बल्कि धनबाद तक तस्करी की जा रही है. धनबाद से फिर दूसरे राज्य तक बालू भेजने का काम चल रहा है. ऐसे में बालू तस्करी में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ चुका है.

कहा जाए तो तस्करी में शामिल माफिया मनबढू हो चुके हैं. बढ़ते मनोबल का नजारा पीरटांड प्रखंड में पड़ने वाले बराकर नदी के तट पर देखा जा रहा है. नेशनल हाइवे 114 ए के किनारे अवस्थित तट पर बालू तस्करों ने मुक्तिधाम के शेड को ही तोड़ डाला है. यह हरकत हाल के कुछेक सप्ताह के अंदर की गई है.

बना दिया गया रास्ता

बराकर नदी के किनारे अवस्थित मुक्तिधाम में बने शेड के एक हिस्से को पूरी तरह से ध्वस्त कर तस्करों ने रास्ता बना डाला है. इसी शेड को तोड़ कर बनाए गए रास्ते से हर रोज सौ से अधिक ट्रैक्टर का आना-जाना हो रहा है. यह सब आम लोग भी देख रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन या खनन विभाग को शायद कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा है.

कई गांव के लोग पहुंचते हैं मुक्तिधाम

बता दें कि बराकर नदी के किनारे अवस्थित जिस मुक्तिधाम के शेड के एक हिस्से को तोड़ दिया गया है, उस मुक्तिधाम में गिरिडीह कोयलांचल के कई पंचायत के अलावा सदर प्रखंड के कई गांव के लोग पहुंचते हैं. यहीं पर शव का दाह संस्कार किया जाता है. शेड के तोड़े जाने पर महेशलुंडी निवासी गणेश ठाकुर, पपरवाटांड निवासी जगत पासवान समेत कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

कहा है कि बालू का उठाव जरूरत के लिए और चालक-लेबर का परिवार चलने के लिए किया जाता तो शायद यह स्थिति नहीं रहती है. यहां गरीबों की आड़ में कुछ लोग माफियागिरी करने लगे हैं और उन्हीं माफियाओं के इशारे पर इस शेड को तोड़ा गया है. तोड़ने वालों में वे लोग भी शामिल हैं जो प्रति ट्रैक्टर वसूली करते हैं. वैसे इस मामले को लेकर पीरटांड के अंचलधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया. कई दफा फोन लगाया गया लेकिन जवाब नहीं मिला.

बराकर नदी के किनारे अवस्थित मुक्तिधाम में एक शेड को क्षतिग्रस्त करने का काम बालू तस्करी वालों ने किया है. इसके अलावा सीसीएल ने भी जो निर्माण किया है, उसे भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ है. इसकी जानकारी मुखिया के माध्यम से लिखित तौर पर बीडीओ और सीओ को दी जाएगी:– सुभाष वर्णवाल, मुखिया प्रतिनिधि

हर घाट की एक ही कहानी, अब भारी वाहनों पर हो रहा है सीधा लोड

इधर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीरटांड-डुमरी-सरिया – बेंगाबाद, जमुआ, गावां, गांडेय (ताराटांड) समेत अधिकांश प्रखंड के क्षेत्र में बालू का उठाव नदियों से बड़े पैमाने पर हो रहा है. ज्यादातर प्रखंड में जो बालू उठ रहे हैं उसकी खपत क्षेत्र के अंदर ही हो रही है. लेकिन जो प्रखंड दूसरे जिला या राज्य की सीमा पर अवस्थित है, वहां की कहानी कुछ और ही है.

धनबाद से सटे इलाके में खासकर बड़े पैमाने पर न सिर्फ बालू उठ रहा है बल्कि धनबाद जा रहा है. जो सूचना है उसके अनुसार कई इलाके छोटे चार पहिया तो कई स्थानों पर भारी वाहनों पर भी बालू लोड हो रहा है. सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने पर यदि बालू का उठाव हो रहा है तो खनन विभाग या संबंधित प्रशासनिक अधिकारी आखिर कर क्या रहे हैं. क्या रोजगार देने के नाम पर इस तरह की लूट होना सही है.

बराकर नदी के मुक्तिधाम में अवस्थित यात्री शेड को ध्वस्त किया गया है तो इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई होगी. संबंधित थाना प्रभारी को इसे लेकर निर्देश दिया जाएगा. इसके अलावा अवैध बालू के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी:- सुमित कुमार, एसडीपीओ, डुमरी

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, पूजा-पाठ के बाद तवा डैम से नहरों में छोड़ा गया पानी     |     खौफनाक मंजर: खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 2.5 साल की बच्ची, तालाब में मिली लाश     |     Chhindwara News: छिंदवाड़ा पहुंचेंगे CM मोहन यादव, मंत्री राकेश सिंह ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल     |     MP News: PSC से पीछे छूटे चयन मंडल के कर्मचारी, 3 साल के प्रोबेशन पीरियड से लाखों का घाटा     |     Gwalior LPG Crisis: ग्वालियर में प्रसादी पर गैस संकट, 7 क्विंटल लकड़ी जलाकर तैयार हुआ भंडारे का खाना     |     Kuno Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क की सरहद लांघ राजस्थान पहुंचा चीता, कोटा के गांवों में उछलकूद     |     Damoh News: 40 डिग्री की तपती गर्मी में 15KM दंडवत यात्रा, माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु     |     Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवार     |     MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें     |     Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें