Ghazipur News: ‘हमारी भी शादी करा दे सरकार’, गाजीपुर में 1784 कुंवारों की अनोखी गुहार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में 1784 कुंवारों ने सरकार से अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है. इन युवाओं ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन तो कर दिया, लेकिन महीनों बीतने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है. विभाग की चुप्पी के बीच अब ये वर-वधू अपनी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इनकी उम्मीदें अधर में लटकी हुई हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में शुरू की गई थी. इस योजना के तहत पहले एक जोड़े की शादी पर सरकार की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए जाते थे, जिसे बढ़ाकर पिछले वित्तीय वर्ष में 1 लाख रुपये कर दिया गया. यही कारण है कि अब इस योजना के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है और बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं.

जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं

योजना की खास बात यह है कि इसमें जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है. हिंदू जोड़ों की शादी जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों से कराई जाती है, वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी द्वारा संपन्न कराया जाता है.

गाजीपुर जिले में यह योजना वर्ष 2017 से लागू है और अब तक कुल 7967 जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत कराया जा चुका है. यदि पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें तो शासन द्वारा 799 शादियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले समाज कल्याण विभाग ने 796 शादियां संपन्न कराईं. यानी लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रह गए.

शादी के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए जाते हैं. वर्तमान में पोर्टल पर 1784 जोड़े ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन तो कर दिया है, लेकिन उनकी शादी की तिथि तय नहीं हो सकी है. ये सभी लाभार्थी अब अगले वित्तीय वर्ष का इंतजार करने को मजबूर हैं. मार्च माह में वित्तीय वर्ष के समापन के चलते इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा चुका है, जिसके कारण नए आवेदनों पर फिलहाल कार्रवाई संभव नहीं है.

क्या बोले अधिकारी?

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव के अनुसार, पोर्टल पर लंबित आवेदनों को अगले वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता दी जाएगी. जैसे ही शासन की ओर से नया बजट जारी होगा और शादी की तिथियां घोषित होंगी, तब इन सभी जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Himanshu Bhau Gang Shooters Arrested: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र में मिली बड़ी कामयाबी     |     Jewar Airport Inauguration Time: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानें कितने बजे शुरू होगा समारोह और क्या हैं सुरक्षा इंतजाम     |     Nashik Ashok Kharat Case: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट का भी खुलासा     |     Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, यूपी और बिहार में धूल भरी आंधी का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी     |     बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, कल से शुरू होंगी नाइट फ्लाइट्स     |     Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी     |     Ghazipur Rape Case Update: गाजीपुर में सिस्टम की संवेदनहीनता, 6 साल की रेप पीड़िता 15 घंटे तक इलाज को तरसी, CMO और मेडिकल कॉलेज में छिड़ा विवाद     |     सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक सच: शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन ने दी जान, आखिरी खत में लिखी ऐसी बात कि कांप जाएगी रूह     |     Petrol Tanker Accident: पेट्रोल टैंकर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर तेल, मची लूट     |     UP Fuel Supply Update: यूपी में ईंधन संकट की अफवाह! पंपों पर उमड़ी भीड़, 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, सरकार ने दी सफाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें