Gas Tanker Accident: गैस टैंकर पलटने से हाईवे पर मचा हड़कंप; ड्राइवर घायल, आग लगने से लगा लंबा जाम

बोकारो : जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गवाई नदी पुल के बीचों-बीच एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक आग लग गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि 16 चक्का गैस टैंकर एनएच-32 पर गवाई पुल के पास पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं. सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी है. गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भय बना हुआ है कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो गवाई पुल समेत आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक ऑटो को बचाने के चक्कर में टैंकर पलटा है. इसके बाद आग लगी है. किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है, टैंकर को हटाने के बाद ही सड़क को आवाजाही के लिए खोला जाएगा. इस घटना में टैंकर का ड्राइवर झुलस गया है जिसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें