Gas Crisis Protest: गैस संकट का अनोखा विरोध: घुड़सवार ‘डाकू’ बनकर लूटे सिलेंडर, चर्चा का विषय बना प्रदर्शन पंजाब By Nayan Datt On Mar 28, 2026 बठिंडा: इरान-इजराइल-अमरीका जंग के चलते पैदा हुई गैस की कथित किल्लत के विरोध में लाइनपार क्षेत्र के पूर्व पार्षद ने अनोखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने एक घुड़सवार डाकू का वेष धारण करके लोगों से गैस के सिलैंडर लूट लिए। पूर्व पार्षद विजय कुमार द्वारा किया गया ये अनोखा प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें Pathankot Crime: पठानकोट में खाकी पर हमला! पुलिस टीम को… Apr 4, 2026 Punjab Politics: ‘राज्य को बचाने के लिए साथ आना… Apr 4, 2026 इस अवसर पर विजय कुमार ने बताया कि गैस एजैंसियों में बुकिंग करवाने के बाद भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल रही जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह जिम्मेवार हैं। अब गैस की किल्लत सामने आ रही है जबकि पैट्रोल पम्पों पर भी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं जिससे आम लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर जंग लगी हुई है लेकिन सरकारों की नाकामी के कारण उस जंग की तपिश भारत में पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को तुरंत उचित कदम उठाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। Share