Ganga Expressway Update: अब गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा नोएडा; इस पॉइंट से बनेगी 15 KM लंबी नई सड़क

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत और विकास की नई खबर सामने आई है. अब इन दोनों शहरों की कनेक्टिविटी गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ने जा रही है. इसके लिए हापुड़ बाईपास से आगे लगभग 15 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी. यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा बदलने वाली मानी जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में आवागमन पहले से काफी आसान और तेज हो जाएगा. योजना के तहत 105 मीटर चौड़ी सड़क को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. यह सड़क हापुड़ बाईपास से आगे बढ़ाई जाएगी जिससे सीधे एक्सप्रेसवे तक पहुंचना संभव होगा.

अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग गंगा एक्सप्रेसवे तक सिर्फ 30 से 45 मिनट तक पहुंच सकेंगे. यह बदलाव खास तौर पर रोजाना आने जाने वाले लोगों व्यापारियों और उद्योगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. समय की बचत के साथ-साथ ट्रैफिक दबाव भी काम होगा. इस योजना के साथ एक और बड़ा कदम उठाया गया है. मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के समांतर छह लाइन की एलीवेटर रोड भी बनाई जाएगी. इस एलिवेटेड रोड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारी वाहनों और माल ढुलाई को अलग रास्ता मिलेगा. इससे शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी.

नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान

नई सड़क और एलिवेटेड रोड बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा. उद्योगों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा क्योंकि वो अपने माल को सीधे एयर कॉरिडोर टर्मिनल तक तेजी से पहुंच सकेंगे. इससे व्यापार और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. इस पूरी परियोजना को ग्रेटर नोएडा के मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने की तैयारी में है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी के प्रस्ताव पर बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि आने वाले सालों में इस सड़क और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा.

अधिकारियों के मुताबिक, इस सड़क को आगे चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा. इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा, जिससे दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

IIT की मदद से खत्म होगा ट्रैफिक जाम

प्राधिकरण ने ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए IIT की मदद लेने कभी फैसला किया है. परी चौक, नॉलेज पार्क, एक्सपर्ट और पी3 गोल चक्कर जैसे वेस्ट इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नई योजना बनाई जाएगी. इस शहर के प्रमुख क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है. इस परियोजना से केवल आम लोगों को ही नहीं, बल्कि उद्योगों और निवेश को भी बड़ा फायदा होगा. जिससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी निवेश के नए अवसर बढ़ेंगे. औद्योगिक विकास को गति मिलेगी यही वजह है कि इस योजना को क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत     |     Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर     |     Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव     |     Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिंदगियां     |     Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म     |     MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट     |     Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे…’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले हुई थी लव मैरिज     |     Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्ट्रेशन     |     Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स जब्त     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें