बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इंदौर : शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में मौजूद एक निजी स्कूल से बच्ची के साथ अभद्रता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां टीचर द्वारा एक मासूम बच्ची को अपशब्द कहकर मारपीट की जाती थी, जब बच्ची ने ये बात अपने पिता को बताई तो पिता ने चुपचाप बच्ची के बैग में एक वॉइस रिकॉर्डर डाल दिया, जिसमें टीचर की सारी करतूत रिकॉर्ड हो गई. टीचर द्वारा कथित तौर पर बच्ची को जो अपशब्द कहे, उसकी रिकॉर्डिंग लेकर बच्ची के पिता सीधे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

3 साल की बच्ची से टीचर करती है अभद्रता-मारपीट

ये पूरा घटनाक्रम इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. विजयनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूलों में 3 साल की बच्ची प्री प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाती है, लेकिन पढ़ाई से ज्यादा उसे यातनाएं मिलती हैं. पिता का आरोप है कि क्लास के दौरान एक टीचर बच्ची के साथ मारपीट कर गंदी भाषा में बात करती है. टीचर द्वारा अभद्रता किए जाने की जानकारी बच्ची ने घर आकर अपने पिता को दी. इसके बाद पिता ने मामले की सच्चाई जानने के लिए बच्ची के बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखा, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए.

वॉइस रिकॉर्डिंग लेकर थाने पहुंचे पिता

अगले दिन जब बच्ची स्कूल गई और स्कूल से जब वापस आई तो पिता ने वॉइस रिकॉर्डर से कंप्यूटर में डाटा लेकर उसे सुना, इसके बाद वे सीधे थाने पहुंच गए. विजयनगर पुलिस को की गई शिकायत में पिता का दावा है कि टीचर ने बच्ची के साथ अभद्रता की है. वहीं, विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया, ” बच्ची के पिता की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आरोप है कि शिक्षिका बच्ची को काफी दिनों से प्रताड़ित कर रही थी, उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट कर रही थी. उसी के चलते पिता ने वॉइस रिकॉर्डर के माध्यम से पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और उसी के आधार पर पुलिस को शिकायत की.

पुलिस ने वॉइस रिकॉर्डिंग को जांच में लिया है, वहीं आरोपी टीचर को भी थाने में तलब किया गया है. आरोप सही पाए जाने पर शिक्षिका के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई होगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |     बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने मांगी माफी     |     71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’     |     पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट्रायल     |     ‘मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?’: राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, अधिकारों पर हुई चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें