छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन का लालच देने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपिया द्वारा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.

आरोप है प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था

भिलाई थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय, निवासी पदमनगर चरोदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, कि वह घरेलू काम और खाना बनाने का काम करती है. 25 जनवरी(रविवार) को उसके घर पर दो महिलाएं आई और विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया. दोनों महिलाओं ने उसे कहा कि ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक हो जाएगा और आर्थिक सहायता मिलेगी. लेकिन प्रार्थिया ने ईसाई धर्म अपनाने से इंकार कर दिया. जिसके बाद दोनों महिलाएं उसके घर से चली गई.

भिलाई थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद फिर दोबारा आज यानी 1 फरवरी (रविवार) उसके घर दोनों महिलाएं पहुंची. दोनों ने कहा कि ईसाई धर्म को अपना लो और बाइबल पढ़ा करो. पीड़िता का ये भी आरोप है कि दोनों आरोपी महिलाओं ने बेटी की शादी में आर्थिक मदद देने का भी लालच दिया. लेकिन प्रार्थिया और उनके परिजनों द्वारा विरोध किया गया और दोनों महिलाओं को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज

प्रार्थिया ने दोनों महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और 299 बीएनएस का अपराध दर्ज कर, दोनों महिला सारिका डाडिंगे, निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन, निवासी कुम्हारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया.

दुर्ग पुलिस का बयान

जिला पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुरानी भिलाई थाने में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो महिलाओं के द्वारा विशेष धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया जा रहा है, साथ ही उनको डराया धमकाया जा रहा है. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें