मिसाइल से लेकर माइंडसेट तक… सेना प्रमुख ने समझाया क्या है ‘शौर्य संप्रवाह’, दुश्मनों के लिए बजाई खतरे की घंटी

जब भी देश ने पुकारा, हमारे पूर्व सैनिक हर परिस्थिति में देश के साथ खड़े दिखाई दिए… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ये बात बुधवार (14 जनवरी) को जयपुर में सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सक्रिय सेवा के बाद भी भारत की सुरक्षा, शासन, उद्योग और सामाजिक विकास में अहम योगदान दिया है.

दरअसल सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बलों के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की उल्लेखनीय सेवाओं की याद में मनाया जाता है. करियप्पा 1953 में इसी दिन (14 जनवरी) रिटायर हुए थे. उन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया, जिन्हें आज भी याद किया जाता है.

‘पूर्व सैनिकों कोशामिल कर रहे हैं’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों को देश के सुरक्षा ढांचे और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही हम सक्रिय रूप से शौर्य संप्रवाह के जरिए से पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचों में भी शामिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेना पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याण, स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास योजनाओं का विस्तार कर रही है.

‘देश की सुरक्षा में अहम योगदान’

सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सक्रिय सेवा के बाद भी भारत की सुरक्षा, शासन, उद्योग और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि जब भी देश ने पुकारा, हमारे पूर्व सैनिक हर परिस्थिति में देश के साथ खड़े दिखाई दिए. यह आपके भीतर बसे राष्ट्रधर्म और कर्तव्यबोध का प्रमाण है.उन्होंने कहा कि आज जब देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, तब आपके अनुभव, ईमानदारी और राष्ट्रीय सोच का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

प्रोजेक्ट नमन शुरू किया गया

जनरल द्विवेदी ने सेना के बढ़ते कल्याणकारी इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सेना पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इसी संकल्प के साथ 30 अगस्त 2024 को प्रोजेक्ट नमन शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद रक्षा पेंशन भोगियों और उनके परिवार को एक समर्पित भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध सहायता प्रणाली प्रदान करना है.

करीब 200 नमन केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य

सेना प्रमुख ने कहा कि इस सेना दिवस के अवसर पर 100वें नमन केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है और जनवरी 2027 तक करीब 200 नमन केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसमें दूरदराज के स्थान भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सेना अपने कर्मियों, पूर्व सैनिकों और परिवारों को एक बड़ी इकाई के रूप में देखती है.

पुनर्वास एवं रोजगार के प्रयासों पर जोर

जनरल द्विवेदी ने सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और आश्रितों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं सशस्त्र बलों को लगभग 1.25 करोड़ सदस्यों वाला एक मजबूत परिवार मानता हूं’. उन्होंने रणनीतिक योजना में पूर्व सैनिकों के बढ़ते योगदान पर जोर देते हुए कहा कि शौर्य संप्रवाह जैसी योजनाओं के जरिए से पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचों में भी एकीकृत किया जा रहा है. उन्होंने पुनर्वास एवं रोजगार के प्रयासों पर भी जोर दिया और कहा कि सेवानिवृत्त के बाद सैनिकों के आत्मनिर्भर जीवन और समाज में योगदान के लिए रिसेटलमेंट और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.

सेना प्रमुख ने बताया कि इस साल अकेले आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के जरिए 17,000 से ज्यादा पूर्व सैनिकों को रोजगार मिला है और कुल मिलाकर इस संगठन द्वारा डेढ़ लाख से ज्यादा पूर्व सैनिकों को रोजगार मुहैया कराया गया है. सेना प्रमुख ने पूर्व सैनिकों से समाज के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र आपकी सेवा का सम्मान करता है और उम्मीद है कि आपके अनुभव, कौशल और समर्पण से भविष्य में भी देश को लाभ मिलेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें