भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी

भोपाल: राजधानी भोपाल में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाते हुए करीब 55 लाख रु से भरा बैग लूट लिया. घटना 7 मार्च की रात की बताई जा रही है, जिसका अब खुलासा हुआ है. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, जहां लूट की वारदात हुई, वहां हमेशा VIP मूवमेंट भी रहता है, बावजूद इसके इस तरह की घटना होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

एक दिन बाद दर्ज कराई एफआईआर

वारदात भोपाल के श्यामला हिल्स थाना अंतर्गत स्मार्ट सिटी रोड की है. टीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया, ”फरयादी दिव्यांश प्रॉपर्टी डीलर है और वह चूना भट्टी इलाके में रहता है. 7 मार्च की रात करीब 9:00 बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया. फरियादी 8 मार्च को अपने पिता के साथ थाने पहुंचा फिर लूट की वारदात की एफआईआर दर्ज करवाई. उसके पिता भोपाल से बाहर थे इसलिए एक दिन बाद वह थाने आया.”

टीआई का कहना है की पूरी घटना की जांच की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं, जल्दी आरोपियों का पर्दाफाश कर दिया जाएग.

जमीन के सौद के पैसे लेकर जा रहा था दिव्यांश

जानकारी के मुताबिक फरियादी दिव्यांश बरोट कोलार इलाके का रहने वाला है और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता है. बताया जा रहा है कि 7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे दिव्यांग बरोट जमीन के सौदे से जुड़े करीब 55 लाख रु नकद लेकर अपनी कार से चुनाभट्टी स्थित घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया. बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिव्यांश बरोट और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को धमकाया और कैश से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. फिलहाल पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

अयोध्या नगर पुलिस ने चेन स्नैचर्स को पकड़ा

राजधानी भोपाल में महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 सोने की चैन, एक एक्टिवा और लूटा गया सामान बरामद करने मे सफलता हासिल की है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रु बताई जा रही है. चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है.एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया, ” दोनों आरोपी पढ़े-लिखे हैं और बीकॉम पास होने के बावजूद अपराध की राह पर चल पड़े. दोनों आरोपी जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनकर अलग-अलग इलाकों में रैकी करते थे और मौके मिलते ही बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाकर चैन लूट की वारदात को अंजाम देते थे.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना; गैस रिसाव मामले में कंपनियों की दलीलें फेल     |     Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़; जब्त ड्रग्स की कीमत लाखों में     |     Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर दी बड़ी जानकारी     |     बस्तर में नक्सलियों का ‘महा-सरेंडर’! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिला ₹3.6 करोड़ कैश और 1 किलो सोना     |     धमतरी में ‘खूनी’ रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार     |     जेल में पुलिस की ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगाला कोना-कोना, मची अफरा-तफरी     |     CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सदन में मंत्रियों से तीखी नोकझोंक     |     छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; बजट में खुली सौगातों की पोटली     |     Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जानकारी; शिक्षकों की भर्ती पर भी सवाल     |     पॉश इलाके की कोठी में ‘गंदा धंधा’! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत में 8 महिलाएं, इलाके में मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें