FD पर फिर बढ़ रही हैं ब्याज दरें, लेकिन जल्दबाजी में निवेश की बजाय अपनाएं ये रणनीति, बढ़ जाएगा रिटर्न

FD: एफडी की ब्याज दरें एक बार फिर बढ़ रही हैं लेकिन निवेश के लिए जरूरी है कि उचित तरीके से रणनीति बनाकर पैसे लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक रिटर्न हासिल किया जा सके.

FD: पिछले कुछ वर्षों से फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाला ब्याज कम हुआ. रेपो रेट ऐतिहासिक स्तर पर निचले स्तर पर है जिसके चलते एफडी में निवेश पर रिटर्न कम हुआ तो निवेशक अन्य विकल्पों की तलाश करने लगे. हालांकि अब वित्तीय संस्थानों ने हाल ही में एफडी के ब्याज दर में बढ़ोतरी किया है. कुछ नेशनल बैंकों ने भी एफडी दर बढ़ाया है. इसके चलते अब निवेशकों का रूझान एक बार फिर इस परंपरागत निवेश विकल्प की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि एफडी में निवेश के लिए जरूरी है कि उचित तरीके से रणनीति बनाकर पैसे लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक रिटर्न हासिल किया जा सके.

लांग टर्म की बजाय शॉर्ट या मीडियम टर्म एफडी में निवेश

बैंकबाजार के मुताबिक जब एफडी की दरें बढ़ने के आसार दिख रहे हों तो लंबे समय के लिए एफडी कराने की बजाय शॉर्ट टर्म या मीडियम टर्म के लिए पैसे लगाने चाहिए क्योंकि जब दरों में बढ़ोतरी होगी तो लांग टर्म में पैसे लगाने की स्थिति में इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे. ब्याज दरें तुरंत ही नहीं बढ़ती हैं बल्कि धीरे-धीरे करके बढ़ती हैं. एफडी की ब्याज दरें अब बढ़ रही हैं तो ऐसे में निवेशकों को लांग टर्म की बजाय शॉर्ट या मीडियम टर्म के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे लगाने चाहिए.

फ्लोटिंग रेट एफडी में लगा सकते हैं पैसे

कुछ बैंक अपने ग्राहकों को फ्लोटिंग रेट पर एफडी का विकल्प दे रहे हैं. फ्लोटिंग रेट एफडी का मतलब है कि इसमें ब्याज दर स्थिर नहीं होती हैं बल्कि बढ़ती-घटती हैं. अभी इन पर ब्याज बहुत आकर्षक नहीं है लेकिन जब रेट बढ़ेगा तो फ्लोटिंग रेट एफडी पर अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं. कुछ निवेशक पुराने शॉर्ट टर्म एफडी से अधिक दर वाली एफडी में लगातार स्विच होते रहते हैं लेकिन फ्लोटिंग रेट एफडी में निवेश से इस कवायद से बचा जा सकता है.

बैंक और कंपनी एफडी, दोनों में लगाएं पैसे

ब्याज दरें जब बढ़ती हैं तो सिर्फ बैंक ही नहीं बल्कि कंपनियां भी अपनी एफडी के रेट बढ़ाती हैं. ऐसे में अपने पैसों को सिर्फ बैंक की एफडी में लगाने की बजाय कंपनियों की एफडी में भी लगाकर अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई कर सकते हैं. इस रणनीति के जरिए पूंजी निवेश पर अधिक से अधिक रिटर्न हासिल किया जा सकता है. आमतौर पर कंपनी की एफडी पर अधिक दर पर ब्याज मिलता है लेकिन निवेश से पहले जरूरी शोध कर लेना चाहिए. नीचे एक सारणी में बैंकों और कंपनियों की एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दर के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसे बैंकबाजार ने कंपाइल किया है. इसमें ब्याज दर संबंधित बैंक व कंपनी की वेबसाइट पर 8 फरवरी 2022 को दिया गया आंकड़ा है और सबसे कम समय अवधि वाले एफडी पर अधिकतम ब्याज दर की डिटेल्स है. ये दरें 1 करोड़ रुपये से कम के निवेश के लिए है.

एफडी लैडरिंग विकल्प

फिक्स्ड डिपॉजिट्स में निवेश के लिए एफडी लैडरिंग शानदार विकल्प है. इसमें पूरी पूंजी को एक ही अवधि के लिए एफडी में नहीं लगाते हैं बल्कि उसे थोड़ा-थोड़ा कर के कई एफडी में लगाते हैं. जैसे कि आपको 10 लाख रुपये की एफडी करानी है तो इस पूरे पैसे को 1 साल या 5 साल तक के लिए किसी एफडी में लगाने की बजाय, इसे कुछ हिस्सों में बांट लें और फिर एक हिस्से को एक साल, दूसरे हिस्से को दो साल और तीसरे हिस्से को 5 साल या इसी तरह अन्य हिस्से को अलग-अलग अवधि की एफडी में लगा सकते हैं. कम अवधि वाली एफडी के मेच्योर होने पर आप उससे अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं या इसे फिर किसी दूसरी एफडी में निवेश कर सकते हैं. इसमें यह भी जरूरी नहीं है कि एक ही बैंक या कंपनी में एफडी कराई जाए बल्कि कई बैंकों व कंपनियों में एफडी करा सकते हैं. अगल-अलग बैंकों में एफडी कराने पर आपको हर बैंक से 5-5 लाख रुपये का इंश्योरेंस बेनेफिट भी मिलेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत     |     Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हुए सवाल     |     MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई खास रणनीति     |     Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेकर घेरा     |     MP High Court on Missing Case: “अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती”; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट की बड़ी टिप्पणी     |     Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद     |     Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का हुआ लोकार्पण     |     Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका     |     Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें