Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला ‘फर्जी पुलिसकर्मी’ गिरफ्तार

बठिंडा : पंजाब पुलिस के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को सिविल लाइंस पुलिस ने काबू कर लिया, जो गरीब परिवार से बच्चा डोनेट कराने बदले कमीशन मांग रहा था। आरोपी खुद को पुलिस विभाग के पी.ओ. विंग का कर्मचारी बताकर लोगों को नकली समन भेजता था और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूलता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय आरोपी रंजीत सिंह लंबे समय से इस तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। वह पहले लोगों को फर्जी समन भेजता, फिर मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसे ऐंठ लेता था।

थाना प्रभारी बताया कि उन्हें डी.ए.वी. कालेज के पास एक संस्था से शिकायत मिली, जिसमें बताया गया कि हरदेव नगर के एक गरीब परिवार के 6 साल के बच्चे को लेकर आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वह बच्चे को डोनेट करवाने में मदद करेगा और इसके बदले कमीशन मांगी। जब आरोपी लगातार परिवार पर कमीशन देने का दबाव बनाने लगा तो परिवार को शक हुआ कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है। इसके बाद संस्था की मदद से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी और बैल्ट बरामद हुई। आरोपी खुद को सिविल लाइंस थाने में तैनात बताकर लोगों को गुमराह करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान यह जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है और कुल कितनी रकम वसूली है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी     |     Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्तें     |     Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुलिस को दी सूचना     |     Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम     |     Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत     |     Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत     |     Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला ‘पीला पंजा’     |     Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे     |     Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल     |     Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला ‘फर्जी पुलिसकर्मी’ गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें