कश्मीर में ‘इंसानियत’ की मिसाल! ईरान के लिए महिलाओं ने दान किए गहने, बच्चों ने दी गुल्लक; विधायक ने भी थमाई अपनी सैलरी

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग जारी है, इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर के कई देशों के लोग ईरान के समर्थन में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के बडगाम में स्थानीय लोगों और MLA मुंतज़िर मेहदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान के प्रति एकजुटता दिखाई है. इस दौरान लोगों ने सोना, चांदी, नकद और अपना एक महीने का वेतन ईरान के लिए दान किया है. यह दान खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है.

इस दौरान बडगाम MLA मुंतज़िर मेहदी ने भी ऐलान किया कि वे अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए देंगे. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वे ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं और इंसानियत सबसे जरूरी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना समर्थन जताया है.

सोना-चांदी और वेतन दे रहे लोग

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद पैसे दान किए हैं. यह सब ऐसे समय में किया जा रहा है. जब मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में लोग एक जगह इकट्ठा हुए और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी तरफ से योगदान दिया.

दुनियाभर के लोग कर रहे मदद

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बहुत खराब हैं. ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. तो वहीं ईरान भी अमेरिका और इजराइल पर पलटवार कर रहा है. हालांकि इसके कारण वहां की आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि उनकी मदद के लिए अब दुनिया भर से लोग सामने आ रहे हैं.

लोग बड़ी संख्या में पैसे, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े दे रहे हैं. इनके जरिए ही ईरान की मदद की जा रही है. दान के साथ-साथ लोग यह भी अपील कर रहे हैं कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए. इसका खामियाजा लाखों लोगों को भुगतना पड़ रहा है. ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग को 24 दिनों का समय पूरा हो चुका है. इजराइल और ईरान दोनों को ही इस युत्र में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं हजारों की संख्या में लोग युद्धक्षेत्र में फंसे हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किया आग्रह     |     पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कई बाइक बरामद कर चोरों को भेजा जेल     |     Jharkhand Weather Update: रामनवमी पर झारखंड में मौसम का ट्विस्ट, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी     |     Hazaribagh News: हजारीबाग में बच्ची की बर्बरतापूर्वक हत्या, विरोध में उतरी भाजपा, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा     |     Entrance Exam Update: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, नोट कर लें 10 मई का दिन     |     Ranchi News: रांची में रामनवमी की धूम, अखाड़े में उतरे बाबूलाल मरांडी और मंत्री संजय सेठ     |     Jharkhand State Arogya Society Alert: फर्जी नोडल ऑफिसर बनकर मांगे पैसे, JSAS ने जारी किया अलर्ट     |     Giridih News: गिरिडीह की 304 बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन     |     Balod Mahashtami News: झलमला में महाष्टमी पर भक्ति का सैलाब, 1200 कन्याओं का हुआ सामूहिक पूजन     |     Raipur News: रायपुर में IMA ने खोला मोर्चा, बायोमेडिकल वेस्ट चार्ज और SMS वाटरग्रेस के एकाधिकार का विरोध     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें