EVM स्ट्रॉन्ग रूम में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी, शराब की दर्जनों खाली बोतलें बरामद

यमुनानगर : यमुनानगर में EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। चुनावी प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन मशीनों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया। शिकायत मिलने पर जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर वे हैरान रह गए। कमरे में डस्टबिन से लेकर फर्श तक शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं और जवान नशे की हालत में जमीन पर लेटा मिला।

मौके से एक भरी हुई शराब की बोतल भी बरामद हुई। पूछताछ में जवान ने स्वीकार किया कि वह जनवरी से इसी कमरे में रह रहा है और लगातार शराब पी रहा है। उसने यह भी कहा कि पहले वह महंगी विदेशी शराब “ब्लैक डॉग” पीता था, लेकिन लंबे समय तक खराब हालात में रहने के कारण अब उसे सस्ती देसी शराब पीनी पड़ रही है।

लंबे समय से कर रहा था नशा

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जवान पर सैकड़ों EVM मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही महीनों से नशे में डूबा मिला और प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी। शिकायत न मिलती तो संभवतः यह लापरवाही सामने ही नहीं आती। फिलहाल गांधी नगर थाना पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

अहम सवाल

यह घटना उन प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनके आधार पर जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का भाग्य तय होता है। स्ट्रॉन्ग रूम की यह स्थिति सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर करती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नरवाना में ‘हनी ट्रैप’ का बड़ा खुलासा! CIA ने रंगे हाथों दबोचा आरोपी; झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे लाखों, जानें कैसे फंसा शिकार     |     ड्यूटी पर ‘काल’ का बुलावा! अचानक उठा पेट दर्द और चंद मिनटों में बुझ गया घर का चिराग; सहकर्मियों की आँखों में आए आँसू     |     लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर     |     लुधियाना में ‘गुंडागर्दी’ का नंगा नाच! गन पॉइंट पर कपड़ा कारोबारी से लूट; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, फिर भी लुटेरों ने दातर से किया लहूलुहान     |     भदौड़ में खूनी संघर्ष! मामूली बात पर तड़ातड़ चलीं गोलियां; सरेआम वारदात से दहला बरनाला, दहशत में लोग     |     PSEB का बड़ा धमाका! पंजाब बोर्ड 10वीं की कॉपियां अब होंगी ‘ऑनलाइन’ चेक; रिजल्ट में नहीं होगी देरी, जानें बोर्ड का नया डिजिटल प्लान     |     लुधियाना के स्कूलों में ‘बम’ का खौफ! परीक्षाओं के बीच इन बड़े स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी; पुलिस ने खाली करवाए परिसर     |     Bomb Threat to CM Saini: स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली; जानें किसने दी यह धमकी?     |     नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘इमोशनल’ वीडियो     |     Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में ‘आग’, एक ही दिन में ₹10,000 तक उछली चांदी; जानें मंगलवार के नए भाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें