Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामना आई है, जहां बुलेट सवार दो युवकों ने करीब 20 मिनट तक एक युवती का पीछा किया. इस दौरान आरोपियों ने न केवल युवती से छेड़छाड़ की, बल्कि उसे घर छोड़ने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के मुताबिक, 16 मार्च की रात वह राजपुरा में अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी. रात करीब 10 बजे सहेली का भाई उसे बाइक से घर छोड़ने निकला था. रोडवेज स्टेशन के पास स्टेडियम वाली गली में पहुंचते ही बुलेट सवार युवकों ने सायरन बजाते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

युवती के साथ की छेड़छाड़

आरोपी पीछा करते हुए जेल चौराहे तक पहुंचे और बाइक के आगे अपनी बुलेट खड़ी कर दी. इसके बाद उन्होंने बाइक चला रहे युवक के साथ मारपीट की और युवती से छेड़छाड़ की. पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उनका पीछा करते हुए समता आश्रम गली तक पहुंचे. इस दौरान दोनों ट्रकों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. किसी तरह जान बचाकर उन्होंने राहगीरों से मदद ली, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए.

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी

शहर कोतवाल विजय मेहता के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय फर्त्याल और अजय थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त बुलेट को भी जब्त कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि एक आरोपी बाजपुर के एक स्कूल में नौकरी करता है. वहीं नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हाई सिक्योरिटी एरिया में भी नहीं दिखी पुलिस

जहां युवती को सबसे पहले आरोपियों ने घेरा था. वह स्थान कोतवाली के पास में ही है. वहां कई पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास भी हैं.

बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. वायरल वीडियो में युवती मदद के लिए चिल्लाती नजर आ रही है, लेकिन पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा ‘डिप्लोमैटिक’ एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प्रमुखों से की बात; शांति और स्थिरता पर जोर     |     असम में ‘सियासी’ महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का टिकट; मची खलबली     |     RSS का ‘डिजिटल’ अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया नया मंत्र     |     Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री का ‘मिशन स्वदेशी’ पर जोर     |     Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट हटाने का निर्देश     |     Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज     |     Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजदूर घायल     |     Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     बंगाल चुनाव में BJP का ‘मिशन 2026’! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, देखें किसे मिला टिकट और किसका पत्ता कटा?     |     “हम कभी नहीं झुकेंगे!”—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में ‘दीदी’ बनाम EC की बड़ी जंग शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें