जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान! झारखण्ड By Nayan Datt On Feb 20, 2026 जामताड़ा: नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता और नेता अपने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पीछे पूरी ताकत लगा रहे हैं. वे रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. नगर निगम चुनाव 23 फरवरी को होने हैं, वोटिंग के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं. इसलिए, पार्टी कार्यकर्ता और नेता नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. यह भी पढ़ें होली पर घर जाना हुआ आसान: रांची के यात्रियों के लिए खुशखबरी!… Feb 20, 2026 चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल… Feb 20, 2026 आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और बीजेपी तीनों दलों के समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तीनों दल के पार्टी नेता-कार्यकर्ता अपने समर्थित प्रत्याशी को लेकर जोर-शोर से लगे हुए हैं. जिससे चुनावी माहौल काफी गरमा गया है. इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है. पार्टी समर्थित तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल छह उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्य रूप से JMM, कांग्रेस और BJP समर्थित प्रत्याशी हैं. वहीं, BJP नेता तरुण गुप्ता की पत्नी आशा गुप्ता भी बिना किसी पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रही हैं. झामुमो ने अपने समर्थित प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी को उतारा है. कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी के रूप में मुक्ता मंडल को चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा ने पूर्व नगर पंचायत की अध्यक्ष रहीं रीना कुमारी को फिर से इस चुनाव मैदान में अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है. झामुमो समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में लहर: JMM कार्यकर्ता ऐसे तो नगर निकाय चुनाव गैर दलीय किया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके राजनीतिक दल हावी हैं. राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और समर्थक इस चुनावी दंगल में अपने समर्थित प्रत्याशी को लेकर रोड शो कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने समर्थित पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी कर रहे हैं. भले ही चुनाव चिन्ह पार्टी का ना हो मगर गैर दलीय रहने के बाद भी यह चुनाव दलीय बन गया है. प्रत्याशी चमेली देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चमेली देवी के पक्ष में लहर है. जामताड़ा में इस बार होगा परिवर्तन कांग्रेस पार्टी के नेता और समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मुक्ता मंडल जामताड़ा नगर पंचायत में परिवर्तन का नारा दे रही हैं. उन्होंने कहा कि जामताड़ा में इस बार परिवर्तन होगा. वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता का कहना है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में जनता ने जीत दिलाने का मन बना लिया है. चुनाव जिताने के लिए जनता मन बना चुकी है- रीना कुमारी वहीं जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर लगातार काबिज करते आ रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल और रीना कुमारी को भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है. भाजपा नेता का कहना है कि फिर से चुनाव जिताने के लिए जनता मन बना चुकी है. गैर पार्टी समर्थित भाजपा नेता की पत्नी भी ताल ठोक रही हैं. चुनाव में जहां झामुमो, कांग्रेस और भाजपा के समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और पार्टी उनको अपना समर्थन दे रही है तो वहीं भाजपा नेता की पत्नी आशा गुप्ता जोर-शोर से चुनाव मैदान में टक्कर देने में लगी हुई हैं. इसमें वह कितनी सफल होंगी कुछ कहा नहीं जा सकता है. Share