Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा

ईद का त्योहार इस साल 21 मार्च को मनाया जाएगा. इस खास मौके के लिए महिलाएं सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं. नए कपड़े से लेकर मेकअप तक हर कुछ परफेक्ट चाहिए होता है. मेकअप तभी अच्छा टिकता है जब चेहरा साफ और स्मूद हो. ऐसे में आमतौर पर लड़कियां चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए पार्लर या सैलून में वेक्स का सहारा लेती हैं. लेकिन ईद नजदीक है और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं बचा है तो टेंशन की बात नहीं है. घर पर ही कुछ आसान तरीकों से आप फेशियल हेयर को हटा सकती हैं.

घरेलू उपाय न सिर्फ समय की बचत करते हैं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी ज्यादा सुरक्षित और नेचुरल होते हैं. अगर आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद बनाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नेचुरल फेस मास्क जिसकी मदद से फेशियल हेयर आसानी से निकल जाएंगे और आपके चेहरे को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

बेसन और हल्दी का मास्क

बेसन और हल्दी का मिश्रण पुराने समय से ही अनचाहे बाल हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस मास्क को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं. यह न सिर्फ बालों को धीरे-धीरे हल्का और कम करता है, बल्कि त्वचा को साफ और ग्लोइंग भी बनाता है.

शहद और नींबू का मास्क

शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन चेहरे के बालों को कम करने के साथ-साथ स्किन को टोन भी करता है. एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें. इसे नियमित इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और स्किन सॉफ्ट व फ्रेश दिखती है.

ओट्स और केला स्क्रब मास्क

ओट्स और केला मिलाकर बनाया गया मास्क एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है.आधा पका हुआ केला मैश करके उसमें 1 चम्मच ओट्स मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. यह डेड स्किन हटाने के साथ-साथ बालों को जड़ से कमजोर करने में मदद करता है, जिससे समय के साथ उनकी ग्रोथ कम हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

स्किन टाइप को समझकर ही मास्क चुनें- हर स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी मास्क लगाने से पहले यह जरूर देखें कि वह आपकी त्वचा के लिए सही है या नहीं. सेंसिटिव स्किन वालों को हल्दी या नींबू जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, ताकि जलन या एलर्जी से बचा जा सके.

पहले पैच टेस्ट जरूर करें- किसी भी घरेलू उपाय को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट करें. इससे यह पता चल जाएगा कि आपकी स्किन उस सामग्री को सहन कर पाएगी या नहीं.

रगड़ते समय ज्यादा जोर न लगाएं- मास्क हटाते समय चेहरे को हल्के हाथों से ही रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने से स्किन में जलन, लालिमा या छोटे-छोटे रैशेज हो सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मुकेश अंबानी की Jio का ‘महा-धमाका’! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्गज, जानें पूरी डिटेल्स     |     Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; जानें वास्तु के जरूरी नियम     |     पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये ‘मैजिकल’ हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और चमकदार; नोट कर लें तरीका     |     Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा संचालक की गुंडई से दहशत     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्रल फोर्स; जानें पूरी तैयारी     |     Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरिया तक का सफर होगा आसान     |     उन्नाव में ‘काल’ बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार     |     Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख की फिरौती; मैट्रिमोनियल साइट से बुना था जाल     |     Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना और आरक्षण पर दी बड़ी चेतावनी     |     Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास फैलाकर लोगों को बना रहे थे निशाना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें