Economic Survey 2026: आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, क्या है देश की GDP ग्रोथ का अनुमान? जानें बड़ी बातें

Economic Survey 2026: आम बजट के आने से पहले आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था और आम नागरिक के लिए बेहद अहम है. बजट का इंतजार कर रहे हर शख्स की निगाहें आज संसद की ओर टिकी हैं. आज यानी 29 जनवरी, गुरुवार को सरकार ‘इकोनॉमिक सर्वे 2026’ पेश करने जा रही है. यह दस्तावेज असल में देश की आर्थिक सेहत का वह ‘रिपोर्ट कार्ड’ है, जो बताता है कि बीते एक साल में हमने क्या खोया और क्या पाया. साथ ही, यह रिपोर्ट इस बात का भी संकेत देती है कि आने वाले दिनों में महंगाई, रोजगार और व्यापार की हवा किस ओर बहेगी

संसद में आज 11 खुलेगा अर्थव्यवस्था का ‘लेखा-जोखा’

संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है और आज की कार्यवाही बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन आज सुबह 11 बजे आर्थिक सर्वेक्षण 2026 को संसद के पटल पर रखेंगे. इसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्तुत किया जाएगा. आज पेश होने वाला यह दस्तावेज इसलिए खास है क्योंकि यह 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट की दिशा और दशा तय करने में मदद करेगा.

इसे कहा जाता है अर्थव्यवस्था का आईना

इकोनॉमिक सर्वे देश की कमाई और खर्च का पूरा ब्यौरा है. यह रिपोर्ट बताती है कि सरकार ने पिछले साल जो लक्ष्य रखे थे, उनमें कितनी सफलता मिली. इसमें विकास की रफ्तार, महंगाई की दर और विदेशी मुद्रा भंडार जैसी अहम जानकारियां होती हैं. आम आदमी के नजरिए से देखें तो इसमें खेती, उद्योग और नौकरियों की ताजा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाती है. यह दस्तावेज सरकार को यह भी बताता है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए किन क्षेत्रों में सुधार की सख्त जरूरत है. आमतौर पर इसके दो हिस्से होते हैं एक में अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर होती है और दूसरे में विशिष्ट मुद्दों पर फोकस किया जाता है.

1950 से पेश हुआ था पहला इकोनॉमिक सर्वे

इतिहास पर नजर डालें तो पहला इकोनॉमिक सर्वे साल 1950-51 में बजट के साथ ही पेश किया गया था. लेकिन, 1964 के बाद इसे बजट से अलग कर दिया गया. इसके पीछे सोच यह थी कि बजट पेश होने से पहले ही सांसदों और जनता को देश की सही आर्थिक स्थिति का पता चल सके, ताकि बजट को बेहतर तरीके से समझा जा सके. डिजिटल दौर में अब इसे पढ़ना और समझना बेहद आसान हो गया है. जैसे ही संसद में सर्वे पेश होगा, इसकी पूरी कॉपी भारत सरकार की वेबसाइट indiabudget.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी जाएगी. आप वहां से इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा संसद टीवी और दूरदर्शन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी पल-पल की जानकारी लाइव देखी जा सकती है.

1 फरवरी के बजट का आधार तैयार

बताते चलें कि आज पेश होने वाला यह सर्वे 1 फरवरी को आने वाले आम बजट के लिए एक मजबूत नींव का काम करेगा. इसमें दिए गए आंकड़े और सुझाव अक्सर बजट घोषणाओं में झलकते हैं. निवेशक हों, किसान हों या नौकरीपेशा वर्ग, हर कोई इस सर्वे के जरिए यह टटोलने की कोशिश करेगा कि आने वाला वित्त वर्ष उनके लिए राहत लेकर आएगा या चुनौतियां.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें