Ebola Outbreak 2026: कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर, 87 की मौत के बाद WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी

किनशासा/कंपाला: अफ्रीका के कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रभावित क्षेत्रों में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, शनिवार तक अकेले इतुरी प्रांत में इबोला से 80 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। यहाँ मरने वाले लोग मुख्य रूप से तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें बुनिया, रवाम्पारा और मोंगबवालू शामिल हैं। इन मृतकों में से आठ लोगों में इबोला की पुष्टि लैब जांच में हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में 246 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

🌍 कंपाला तक पहुंचा संक्रमण: युगांडा की राजधानी में मिले दो पुष्ट मामले, डीआरसी से जुड़े तार

अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) के मुताबिक, पूर्वी प्रांत में अब तक कुल 87 लोगों की जान जा चुकी है, जहाँ 336 संदिग्ध और 13 पुष्ट केस दर्ज किए गए हैं। इन पुष्ट मामलों में से चार लोगों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि युगांडा की राजधानी कंपाला में शुक्रवार और शनिवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिनकी लैब में पुष्टि हो चुकी है। ये मामले आपस में सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं लग रहे थे। इनमें से एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ये मरीज डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) से यात्रा करके आए थे। कंपाला में जिस मरीज की मौत हुई, उसके शव को बाद में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत वापस डीआरसी भेज दिया गया।

☣️ राजधानी किनशासा में भी दस्तक: इतुरी प्रांत से लौटे शख्स में हुई घातक इबोला वायरस की पुष्टि

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने बताया कि डीआरसी की राजधानी किनशासा में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी लैब में पुष्टि हो चुकी है। यह संक्रमित शख्स हाल ही में इतुरी प्रांत से लौटा था। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वर्तमान में यह प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी आपातकाल के पूर्ण मानकों को पूरा नहीं करता है, लेकिन स्थिति गंभीर है। अफ्रीका सीडीसी ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि प्रभावित इलाकों के पड़ोसी देशों युगांडा और दक्षिण सूडान के बेहद करीब होने के कारण यह बीमारी अन्य देशों में भी तेजी से फैल सकती है।

⛏️ माइनिंग क्षेत्र से फैला संक्रमण: मरीजों के पलायन से तीन हेल्थ जोन में फैला वायरस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज

एजेंसी ने प्रभावित क्षेत्रों में ‘सक्रिय सामुदायिक संक्रमण’ (Active Community Transmission) की गंभीर चेतावनी भी जारी की है। इस बीच, स्वास्थ्यकर्मी इस बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए सीमाओं पर स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के काम को युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। अफ्रीका सीडीसी के डायरेक्टर-जनरल डॉ. जीन कासेया ने बताया कि इबोला के शुरुआती मामले मोंगबवालू हेल्थ जोन में सामने आए थे, जो कि एक बहुत ज्यादा जनसख्या की आवाजाही वाला खनन (माइनिंग) क्षेत्र है। इसके बाद यह संक्रमण रवाम्पारा और बुनिया तक फैल गया, क्योंकि संक्रमित मरीजों ने बेहतर इलाज की उम्मीद में अलग-अलग जगहों पर जाना शुरू कर दिया था, जिससे यह वायरस आसानी से तीन बड़े हेल्थ जोन में फैल गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किमी दूर मची दहशत     |     MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिलेगी खास ट्रेनिंग     |     Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती अपनी गर्दन, हड़कंप     |     Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण     |     NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापेमारी     |     Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बोगी     |     Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की सख्त चेतावनी     |     Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक उपाय     |     Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की गोली मारकर हत्या     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें