Earbuds में मिलेगा कुल 24 घंटे का बैकअप

ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स कई तरह के शेप और साइज में आते हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे यूनिक ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, शेनजेन बेस्ड कंपनी 1More ने बाजार में TWS ईयरबड्स का एक नया सेट लॉन्च किया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटे ईयरबड्स हैं, और कंपनी ने इसे कॉम्फोबड्स मिनी  नाम दिया है। ये ईयरबड्स न केवल सबसे छोटे हैं बल्कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को भी सपोर्ट करते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे छोटा ANC TWS ईयरबड्स बनाते हैं।

कॉम्फोबड्स मिनी का वजन मात्र 3.7 ग्राम है और यह बॉक्स में चार सॉफ्ट सिलिकॉन ईयरटिप ऑप्शन के साथ आते हैं। कॉम्फोबड्स मिनी 40dB नॉइज़ कैंसिलेशन डेप्थ तक प्रदान करने के लिए कंपनी की QuietMax एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन तकनीक के साथ आता है। ईयरबड्स विभिन्न परिदृश्यों में फिट होने के लिए कई एएनसी मोड के साथ आते हैं।

इसमें दो माइक्रोफोन (हर बड्स में एक) हैं, जो डीएनएन एल्गोरिथम के साथ मिलकर आपकी आवाज पर फोक्स करने और आसपास के शोर को फ़िल्टर करने के लिए एक साथ काम करते हैं, जिससे आपकी आवाज़ हर कॉल के लिए स्पष्ट रहती है। कॉम्फोबड्स मिनी को कंपनी के अनुसार एक पावरफुल, बैलेंस्ड साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। वे साउंडआईडी तकनीक के एकीकरण के साथ 7 मिमी डायनामिक ड्राइवर से लैस हैं जो आपको उपयुक्त साउंड प्राप्त करने की अनुमति देता है जो आपके कानों और पसंद के अनुकूल हो।

ComfoBuds Mini TWS ईयरबड्स चलते-फिरते क्यूई-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग के साथ आसानी से पावर दे सकते हैं। ईयरबड्स IPX5 वाटर रेसिस्टेंट हैं और ANC ऑन के साथ इसमें 5 घंटे का प्लेबैक और ANC ऑफ होने पर इसमें 6 घंटे का प्लेबैक मिलता है। केस और ईयरबड्स को मिलाकर इसमें कुल 24 घंटे तक का बैकअप मिलता है। ये ब्लूटूथ 5.2 का उपयोग करके आपके स्मार्टफोन से जुड़ते हैं।

कॉम्फोबड्स मिनी यूएस और यूनाइटेड किंगडम में अमेजन और 1More वेब स्टोर के माध्यम से $100 (लगभग 7,600 रुपये) में उपलब्ध है। ग्राहक ComfoMini1 कोड का उपयोग करके 15 अप्रैल तक लगभग $15 की छूट पा सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है कि ईयरबड दुनिया के अन्य हिस्सों में कब आएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला ‘महाचोर’ गिरफ्तार, पाताल से ढूंढ निकाला     |     Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासूम को कुचला     |     Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया     |     Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक     |     Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म     |     Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली     |     Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व     |     iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट     |     Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई     |     Accident News: सेल्फी के चक्कर में उजड़ गए तीन घर! बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें