Durg Police Found Missing Girls: दुर्ग में लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने खोज निकाला, घर से भागने की वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

दुर्ग: अर्जुन नगर इलाके के कैम्प वन में रहने वाली तीन बच्चियों ने महज छोटी सी बात पर घर छोड़ दिया. घर छोड़कर जाने वाली तीन बच्चियों में दो सगी बहनें और एक पड़ोसी बच्ची शामिल है. तीनों बच्चियों की उम्र 11 साल, 10 साल और 8 साल है.

डांट के डर से घर छोड़कर चली गई थी बच्चियां

डीआईजी विजय अग्रवाल ने बताया कि तीनों बच्चियां 6 फरवरी की शाम को अपने घर से घूमने के लिए निकली थी. तीनों बच्चियों ने अपने घरवालों को ये नहीं बताया था कि वो घूमने के लिए जा रही हैं. घूमते-घूमते सभी बच्चियां एक स्टेशनरी शॉप पर पहुंची. जहां दुकानदार को बिना बताएं उन लोगों ने चॉकलेट ले लिया. दुकानदार ने जब देखा कि उसकी बिना जानकारी के बच्चों ने चॉकलेट ले लिया है, तो उसने तत्काल बच्चों के पिता को फोन कर दिया. बच्चियां इस बात से काफी डर गईं. उनको लगा कि अब वो घर जाएंगी तो उनको माता पिता की डांट सुननी पड़ेगी.

बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए आए थे. बच्चों को भी समझाया है और परिजनों की भी काउंसिलिंग कराई है. सभी ने वादा किया है कि भविष्य में वो इस तरह की गलती नहीं करेंगे: विजय अग्रवाल, डीआईजी

ट्रेन में सवार होकर जा रही थी भोपाल

इस डर की वजह से तीनों ने घर नहीं जाने का फैसला लिया. तीनों बच्चियां वहां से दूसरी जगह चली गईं. बच्चियों के पिता उनको खोजते खोजते दुकान तक पहुंचे. दुकानदार ने बताया कि बच्चियां तो कभी की यहां से जा चुकी हैं. इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की. लेकिन बच्चियों का कुछ अता पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

जीआरपी की सतर्कता से बरामद हुई बच्चियां

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में निकल पड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेलवे पुलिस की मदद से तीनों बच्चियों को बरामद कर लिया. बरामद बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. आज तीनों बच्चियों के पिता से मिलने डीआईजी विजय अग्रवाल उनके घर पहुंचे. बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की. डीआईजी ने कहा कि बच्चों का ध्यान रखें. बच्चों के साथ प्यार से पेश आएं. डीआईजी ने बच्चों को चॉकलेट भी दिए. दुर्ग पुलिस ने बताया कि परिवारवालों की काउंसिलिंग कराई जाएगी.

डीआईजी ने की बच्चियों और उनके परिजनों से घर जाकर मुलाकात

तीनों बच्चियों की तलाश में पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी खंगाले तब कहीं जाकर पता चला कि बच्चे दुर्ग टू भोपाल जाने वाली अमरकंटक ट्रेन में सवार हुए हैं. ट्रेन के उसलापुर (बिलासपुर) स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ हेड कांस्टेबल एस.के. साहू को बच्चियों पर संदेह हुआ. पूछताछ में उन्होंने अपना पता और घर से निकलने की वजह बता दी. RPF ने तुरंत चाइल्डलाइन को सूचना देकर बच्चियों को सुरक्षित सौंप दिया, जहां बाल कल्याण समिति ने उन्हें अस्थायी संरक्षण में रखा. बाद में सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस उन्हें सुरक्षित वापस लाई और परिजनों को सौंप दिया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे और कहाँ करना होगा आवेदन     |     Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान, रहस्यमयी कहानी देख पुलिस भी हैरान     |     Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमरा, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला     |     Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा ‘हंटर’, अमित शाह ने दी देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी     |     Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! ‘लखपति बिटिया’ योजना का आगाज, अब लाडली की जगह मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद     |     Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमरे में कैद हुआ ‘नकल का खेल’     |     Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में ‘तांत्रिक’ कनेक्शन से हड़कंप, कार में मिली थीं 3 लाशें     |     Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार को घेरा     |     Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके पर ही मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें