कोहरे का ‘कोहराम’! विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों और उड़ानों पर ब्रेक, मुसाफिरों की बढ़ी मुसीबत

पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ा दी है. उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है. मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है. कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई. राजधानी में मंगलवार तड़के घना कोहरा छाया रहा. आइए जानते हैं पहाड़ों से मैदानों तक मौसम कैसा रहा.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को मामूली सुधार के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. कई जगह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई. बुधवार को भी घने कोहरे का पूर्वानुमान है. सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 388 दर्ज किया गया, जो सोमवार को 401 था.

एक्यूआई के गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को एक्यूआई के गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है. दो जनवरी को ये बहुत खराब श्रेणी में रहेगा.अगले छह दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रह सकती है.

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई. गुरेज, गुलमर्ग और माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हिमपात हुआ. अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. ताजा बर्फबारी के बावजूद घाटी में सर्दियों में सामान्य से कम ठंड पड़ रही है.

मंगलवार को कहां कितनी विजिबिलिटी रही?

मंगलवार रात 8: 30 बजे एयरपोर्ट्स/वेधशालाओं पर विजिबिलिटी मीटर में
पंजाब
आदमपुर 00
अमृतसर 50
हलवारा और भटिंडा 500
पठानकोट 800
उत्तर प्रदेश
वाराणसी 100
सरसावा और हिंडन 200
प्रयागराज 400
आगरा 600
बिहार
भागलपुर 500
गया 600

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछली रात सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम तापमान, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

झारखंड में शीतलहर

झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही. गुमला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी का कहना है कि कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. खूंटी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें