नाश्ते में पिएं ये 5 प्रोटीन रिच स्मूदी, दिनभर रहेंगे सुपर एनर्जेटिक; वेट लॉस और मसल बिल्डिंग में भी मिलेगी मदद

हाई-प्रोटीन स्मूदी दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं. दरअसल इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आप अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं. दूसरा फायदा ये है कि स्मूदी बनाने में बस कुछ ही मिनटों का समय लगता है. तीसरा फायदा ये है कि स्मूदी में प्रोटीन के अलावा भी कई विटामिन-मिनरल और एंटऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. क्योंकि ये फलों, दही, बीज और नट्स का कॉम्बिनेशन होती है. शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट करना हो तो आप अलग-अलग तरह की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं. यहां पर प्रोटीन रिच 5 स्मूदी की रेसिपी दी गई है, जिसमें आपको चीनी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

नाश्ता आपके दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है, क्योंकि रातभर कुछ नहीं खाते हैं और ये तकरीबन 8 से 9 घंटे का गैप हो जाता है. इसके बाद बॉडी को एक्टिव और रीचार्ज करने की जरूरत होती है. इसी के साथ ब्रेकफास्ट आपको दिन के कामों के लिए एनर्जी देता है, इसलिए जरूरी है कि आप हेल्दी और प्रोटीन-फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें. तो चलिए देख लेते हैं हेल्दी स्मूदी की रेसिपीज.

स्ट्रॉबेरी-चिया स्मूदी

आप मॉर्निंग में चिया सीड्स और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी बना सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच चिया सीड्स को थोड़े से दूध में भिगोकर 10-15 मिनट रख देना चाहिए. अब ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, बादाम मिल्क या फिर थोड़ा सा दही एड करें. चिया सीड्स डालें और ब्लेंड कर लें. ये क्रीमी स्मूदी प्रोटीन के साथ ही फाइबर और हेल्दी फैट से भी भरपूर होती है. चाहे तो मिठास के लिए आप इसमें 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं.

पालक-पीनट बटर-केला स्मूदी

पीनट बटर और केला का कॉम्बिनेशन से एक शानदार स्मूदी बनकर तैयार होगी. इसमें थोड़ा सा पालक एड करें और साथ ही केफीर डालें. सारी चीजों को मिलाकर स्मूदी बनाएं. ये फटाफट बनने वाली ऐसी स्मूदी है जो प्रोटीन के साथ ही फाइबर भी देगी.

फ्लैक्स सीड्स की स्मूदी

वर्कआउट के बाद आप मॉर्निंग में अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स की स्मूदी पी सकते हैं. इससे आपको कई न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलेगा. इसे बनाने के लिए अलसी को पीस लें. इसके साच आप 1 केला या फिर अपनी पसंद का कोई फल लें. 1 चम्मच पीनट बटर. 1 चौथाई कप दही या फिर सोया मिल्क लेकर सारी चीजें साथ में ब्लेंड कर लें.

मिक्स्ड बेरी स्मूदी

आप मल्टी-विटामिन प्रोटीन रिच स्मूदी बनाना चाहते हैं तो मिक्सड बेरी स्मूदी बनाएं. इसके लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रेस्पबेरी लें. इसमें ग्रीक योगर्ट या फिर सोया मिल्क लें. चाहे तो चिया सीड्स भी ले सकते हैं इससे एक्स्ट्रा फाइबर एड होगा. सारी चीजें साथ में ब्लेंड करें. इस तरह आपकी प्रोटीन रिच स्मूदी तैयार हो जाएगी.

चॉकलेट-स्ट्रॉबेरी प्रोटीन स्मूदी

अगर आपको चॉकलेट काफी पसंद है और कुछ हेल्दी भी चाहिए तो ये चॉकलेटी स्मूदी ट्राई करें. इसके लिए सोया मिल्क, थोड़ा सा दही, स्ट्रॉबेरी, केला और कोको पाउडर मिलाकर ब्लेंड करें. इसमें आपको अलग से शुगर की जरूरत भी नहीं पड़ती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MCB News: मनेंद्रगढ़ में बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की डूबने से मौत, महिला दिवस पर छाया मातम; पुलिस ने शुरू की जांच     |     मिलिए दंतेवाड़ा की ‘फिनायल वाली दीदी’ से! कभी पाई-पाई को थीं मोहताज, ‘बिहान’ ने बदली ऐसी किस्मत कि अब खुद दे रहीं दर्जनों को रोजगार     |     T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने लुटाया प्यार; जानें सीएम साय और दीपक बैज के रिएक्शंस     |     CG Assembly Session 2026: धान खरीदी और उठाव के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा, विपक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन; देखें कांकेर का रिकॉर्ड     |     Chhattisgarh Opium Controversy: दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में मिली अफीम की खेती, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; जानें विनायक ताम्रकार पर क्या हुई कार्रवाई     |     बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हड़कंप के बीच खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी     |     उज्जैन बनेगा ‘हॉकी का हब’! अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक टर्फ तैयार; ओलंपिक मेडल जीतने वाले धुरंधर यहीं से निकलेंगे, जानें पूरा रोडमैप     |     पथरीली जमीन उगलेगी ‘पीला सोना’! कम पानी में छिंदवाड़ा के किसानों का कमाल; नींबू और मोसंबी की खेती से ऐसे बनें मालामाल     |     T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मातम में बदला! उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और चाकूबाजी में 10 घायल; इलाके में भारी तनाव     |     MP Junior Doctors Strike 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल, 8000 डॉक्टर्स ने किया काम बंद; स्वास्थ्य मंत्री बोले- “जल्द होगा समाधान”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें