Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट और टाइम; फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर’ एक बार फिर वापसी को तैयार है, इस बार पार्ट 2 आएगा. पहली फिल्म में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत की तबाही देखने को मिली थी. पर इस बार हमजा यानी रणवीर सिंह का रिवेंज दिखाई देगा. फिल्म का टीजर काफी वक्त पहले ही आ चुका है, जिसमें कोई खास नए सीन नहीं थे. पर इस बार ट्रेलर के लिए भौकाल टाइट है, क्योंकि 19 मार्च को अब रणवीर सिंह की फिल्म अकेले आ रही है. कोई भी क्लैश नहीं होगा, क्योंकि यश अपनी ‘टॉक्सिक’ लेकर सामने से हट गए हैं. जिसकी वजह एक्टर ने मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों को बताया है, पर रणवीर सिंह का पूरा कॉम्पिटिशन खत्म हो गया. अब जानिए ट्रेलर कब आने वाला है?

दरअसल रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं था, इसलिए पहले ही दिन कमाई भी काफी कम रही थी. लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की पावर ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया. इस बार तो मामला एकदम हिट है, क्योंकि ओवरसीज में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों छाप लिए हैं. अब जानिए ट्रेलर को लेकर रणवीर सिंह ने क्या अपडेट दिया है.

कब आएगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर?

हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें हाथों में बंदूक पकड़े हुए नया पोस्टर रिवील किया गया है. वो कैप्शन में लिखते हैं- Brace Yourself. फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च, सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर लाया जाएगा. पांच अलग-अलग भाषाओं में फिल्म आ रही है, जिसमें- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन शामिल है. कई दिनों से फिल्म के ट्रेलर का लोग वेट कर रहे हैं. पहले कहा गया था कि 4 मार्च को आएगा. लेकिन मेकर्स ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया था. बाद में जानकारी मिली कि चंद्र ग्रहण के चलते ही ट्रेलर नहीं लाया गया था. पर अब फाइनली सबकुछ एकदम तैयार है.

दरअसल एक महीने पहले आए धुरंधर 2 के टीजर को हिंदी में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. पर लोग नाराज थे कि क्यों कोई नए विजुअल्स नहीं डाले गए. खैर, उस वीडियो को अबतक 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बार ट्रेलर में काफी कुछ नया होगा. साथ ही कुछ नए लोकेशन का अपडेट ट्रेलर में ही मिल जाएगा. अब इस बार रणवीर सिंह की जीत, ल्यारी किंग बनने से लेकर बड़े साहब कौन होगा? यह जानने का सबको इंतजार है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें