Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; धनबाद पुलिस ने 4 गुर्गों को दबोचा

धनबाद: रंगदारी मांगने वाले गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में कुख्यात प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का भय दिखाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया. इसकी पुष्टि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने की है.

व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी

सिटी एसपी ने बताया कि 6 मई 2026 को व्यवसायी गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया था कि अज्ञात अपराधियों द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई.

गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल

तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम लेकर लोगों में दहशत पैदा करते थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद के असर्फी अस्पताल संचालक से भी रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की है.

धमकी देने में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक कीपैड मोबाइल और एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की भी जांच में जुटी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें