Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल

धमतरी: दुगली थाना इलाके में भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को निजी वाहनों की मदद से धमतरी लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाया है.

कार और मेटाडोर की टक्कर

दुगली थाना पुलिस के मुताबिक कांकेर के सेमलगांव से जातरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे. उनकी गाड़ी जैसे ही भारतमाला रोड पर चिंवरी सांकरा के करीब पहुंची, उसी वक्त कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई . हादसे में कार में सवार 25 साल के फलेंद्र मंडावी की मौत हो गई. हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे. घटना में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि हादसे की खबर तत्काल 108 को दी गई. इसके बाद भी समय पर वाहन नहीं पहुंचा. जिसके बाद निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

हादसे में 1 की मौत, छह की हालत गंभीर

घायलों में से 3 लोगों को श्री राम अस्पताल तथा 3 को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर खड़े मेटाडोर वाहन के कारण हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ASI     |     Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री     |     Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का जुगाड़’! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्रशासन मौन     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज     |     सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार     |     Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये     |     Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमितीकरण) की मांग को किया खारिज     |     Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई     |     Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें