Dhamtari Opium Row: अफीम की अवैध खेती को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उठाए गंभीर सवाल; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

धमतरी: प्रदेश में लगातार अवैध अफीम खेती के मामले सामने आ रहे हैं. धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने की सूचना पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. संगठनों का आरोप है कि एक भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती की जा रही थी और मामले को दबाने के लिए जेसीबी चलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई.

नगरी में अफीम खेती की जांच की मांग

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष डोमेश्वर साहू ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि नगरी क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही है. आए दिन अफीम की खेती का खुलासा हो रहा है. धमतरी में अफीम की खेती के बारे में पता चला है कि किसी बड़े भाजपा नेता का फार्म हाउस है. साहू ने कहा कि क्या छत्तीसगढ़ के लोगों को नशे का आदि बनाया जा रहा है. राजस्व अधिकारी कह रहे हैं कि वहां जांच में अफीम की खेती नहीं मिली है.

यदि वहां अफीम की खेती नहीं थी, तो रातों-रात जेसीबी चलाकर फसल नष्ट करने की जरूरत क्यों पड़ी- डोमेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना

“अफीम खेती पर प्रशासन निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करे”

वहीं जोहार छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रतिनिधि निखलेश देवान साहू ने कहा कि सिहावा-नगरी क्षेत्र में अफीम और गांजा खेती की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उनका दावा है कि पिछले तीन सप्ताह में प्रदेशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं और धमतरी का मामला भी उसी कड़ी का हिस्सा है. उन्होंने मांग की कि संबंधित जमीन किसके नाम पर है, क्या वह शासकीय भूमि है, जेसीबी किसके निर्देश पर चलाया गया और वहां काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए.

हमारी मांग है कि अफीम की खेती किसके नाम से है, खेत में जेसीबी चलाने वाला कौन है. खेतों में काम करने वाले श्रमिकों का बयान लिया जा -निखलेश देवान साहू, प्रदेश प्रतिनिधि, जोहार छत्तीसगढ़

इस मामले में अपर कलेक्टर पीके प्रेमी ने बताया कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में अफीम खेती की शिकायत की गई है, जिसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती     |     अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी ‘डीम्ड क्लीयरेंस’; कम होंगे दाम और कारोबार करना होगा आसान, देखें पूरी योजना     |     खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार     |     जल संकट और बाढ़ से निपटने का नया रास्ता सामने, डॉ. प्रमोद स्टीफन के रोड कम इरिगेशन सिस्टम मॉडल ने पेश किया समग्र समाधान     |     PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी; अर्थव्यवस्था पर बड़े संकट के संकेत     |     अमेरिका के ‘शांति प्लान’ पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें फेल, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव     |     घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—”अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बताएं”; देश की सुरक्षा पर जताई बड़ी चिंता     |     Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन सीटों पर कड़े मुकाबले के आसार; जानें समीकरण     |     CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—”बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी”; जानें SIR रैंकिंग और अदालती बोझ पर क्या कहा?     |     झारखंड में मिला 227 KG का ‘विशाल बम’! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा, पूरे इलाके में हाई-अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें