Dhamtari Crime News: धमतरी में बाइक के पैसों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या; चौक पर सरेराह दिया वारदात को अंजाम

धमतरी: धमतरी जिले में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं रह गया है. मामूली बात पर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बुधवार को ऐसा ही कुछ हुआ कि चौक पर खड़े बुजुर्ग पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पूरी घटना के बारे में जानिए

जिस बुजुर्ग की हत्या कर दी गई, उनका नाम अनु निर्मलकर है. अनु निर्मलकर के नाती साहिल निर्मलकर कुछ महीने पहले अपने दोस्त की बाइक लेकर चलाने लगा. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाइक को मरम्मत के लिए दिया गया लेकिन उसमें ज्यादा खर्च आने लगा. साहिल ने किसी तरह 5 हजार रुपये का इंतजाम कर बाइक मालिक को दिया, लेकिन वह बाइक की पूरी रकम की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे.

चौक पर खड़े बुजुर्ग पर चाकू से हमला

बुधवार देर शाम अनु निर्मलकर भखारा के महावीर चौक के पास खड़े हुए थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और गाड़ी बनवाने के पैसे को लेकर बहस करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अनु निर्मलकर के गले पर हमला कर दिया. वार इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनु निर्मलकर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

बाइक मरम्मत के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया, जिससे अधेड़ की मौत हो गई. मामले में एक संदेही युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है-अभिषेक चतुर्वेदी, सीएसपी

धमतरी पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Historic Day for Bengal: ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों के साथ ली शपथ     |     BJP Expansion: हरियाणा से बंगाल तक; वो 9 राज्य जहां पीएम मोदी के आने के बाद पहली बार खिला ‘कमल’, रच गया इतिहास     |     Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर और छुए पैर     |     Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की ‘मां’; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब, अब स्कूल जाएगा मासूम     |     Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे…’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चले जमकर लात-घूंसे     |     Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन में मची खलबली     |     Mother’s Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन ‘Super Cop Moms’ से जो अपराधियों और जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रही हैं     |     Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार और सहारा     |     Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, दो युवकों से पूछताछ     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें