भक्ति या बीमारी? मूर्तियों की परिक्रमा कर रहे कुत्ते को लोगों ने माना ‘चमत्कार’, डॉक्टर ने खोला चौंकाने वाला राज

बिजनौर जनपद के नगीना इलाके का नंदपुर गांव में इन दिनों एक कुत्ता चर्चा का केंद्र बना हुआ है. मंदिर में कुत्ते की रहस्यमयी हरकतों की वजह से वहां तमाशबीनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. आलम यह है कि लोग अब कुत्ते की ही पूजा करने लगे हैं. पिछले चार दिनों से यह कुत्ता मंदिर परिसर में बिना रुके और बिना थके परिक्रमा कर रहा है. शुरुआती तीन दिनों तक उसने हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाए और फिर मंदिर परिसर में ही स्थित मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा.

लगातार 24 घंटे परिक्रमा करने के बाद, गुरुवार को इस कुत्ते ने दिन में करीब तीन घंटे आराम किया. ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एक गद्दा डाल दिया है, जिस पर बैठकर वह विश्राम करता है. हैरानी की बात यह है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालु अब कुत्ते के सामने ही माथा टेक रहे हैं. आराम के बाद वह कुत्ता पुनः मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा में जुट गया.

भैरव का रूप मानकर कर रहे पूजा

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. कुछ ग्रामीणों का मानना है कि इस कुत्ते में किसी साधु या ऋषि-मुनि की आत्मा का वास है, तो कुछ इसे भगवान भैरवनाथ का रूप मानकर पूज रहे हैं. मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर प्रसाद और खिलौनों की दुकानें भी सज गई हैं.

ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि कुत्ता पिछले चार-पांच दिनों से बिना कुछ खाए-पिए लगातार परिक्रमा कर रहा है. उसके सामने दूध और रोटी भी रखी गई, लेकिन उसने कुछ नहीं चखा. मंदिर में अब लगातार भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का दौर जारी है.

डॉक्टरों ने बताया क्या है इसकी वजह

इस बीच, बिजनौर से पशु चिकित्सकों (Veterinary Doctors) की एक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची. डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के सिर पर चोट लगने के कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, जिसकी वजह से वह एक ही दिशा में गोल-गोल घूम रहा है. हालांकि, स्थानीय निवासियों ने डॉक्टरों की इस बात से असहमति जताई है. उनका तर्क है कि बिना खाए-पिए और बिना थके इतने दिनों तक परिक्रमा करना किसी दैवीय शक्ति के बिना संभव नहीं है. फिलहाल, यह घटना आस्था, अंधविश्वास, जिज्ञासा और वैज्ञानिक रहस्य का केंद्र बनी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा रही बीमारियां     |     Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव ‘आदि परब’ का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण का केंद्र; जानें क्या है खास     |     जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’; वार्ड के बाहर नहीं, अंदर तैनात रहती है खाकी!     |     Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई; जानें क्या है सरकार का सख्त आदेश     |     बालोद प्रशासन का ‘सुपर एक्शन’! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159 मामले; ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     |     LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?     |     सूरजपुर में मातम के बीच भारी बवाल! पेड़ काटने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा; पुलिस बल तैनात     |     मैनेजर निकला ‘विभीषण’! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए होश; अब खा रहा जेल की हवा     |     उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई ‘किंग’ की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट     |     छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के लिए भी खुला खजाना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें