Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा

आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते हत्याकांड और नालों-गड्ढों में गिरकर होने वाली मौतों पर गहरी चिंता जताई है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि भाजपा ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है. इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है. आख़िर और कितनी जानें लेकर ये लापरवाह सरकार होश में आएगी?

उधर दिल्ली में बढ़ती हत्या और हादसों पर आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नदी-नालों के एक स्वघोषित विशेषज्ञ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना हैं और उन्हीं का विभाग दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) है. दिल्ली में सिर्फ यही नहीं, बल्कि पता नहीं कहां-कहां दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं और उनमें गिरकर लोगों की मृत्यु हो रही है.

आप का एलजी पर भी निशाना साधा

सौरभ भारद्वाज ने इसी के साथ एलजी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक समय था जब वो स्वयं को लोकल गार्जियन कहते थे. वे अफसरों की पूरी फौज लेकर तत्कालीन आप सरकार की कमियां निकालते थे. अब वे एक साल से गायब हैं और सरकार को चिट्ठी भी नहीं लिख रहे हैं, क्योंकि अब भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की पोल सबके सामने खुल गई है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से दो साल पहले जब पूर्वी दिल्ली में डीडीए के नाले में कोई युवक गिरा था, तो तुरंत कह दिया गया था कि यह हमारा नहीं है, यह तो एमसीडी का है. वे दूसरों पर दोष मढ़ने के लिए सबसे आगे रहते थे. मगर आज दिल्ली में एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार सब भाजपा के अधीन हैं.

भाजपा सरकार के दौर में गड्ढा बढ़ा-आप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज अगर कहीं गड्ढा है तो वह भाजपा का है, कहीं नाला खुला है तो वह भाजपा का है और कहीं इमारत गिर रही है तो वह भाजपा की जिम्मेदारी है. कहीं स्कूल से निकलते हुए 14 साल के बच्चे की हत्या हो रही है, तो वह भाजपा की जिम्मेदारी है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सब चुप हैं और ऐसा लग रहा है जैसे यह सब किसी और दिल्ली में हो रहा है. ये लोग किसी दूसरी दिल्ली में घूम रहे हैं, जहां भजन हो रहे हैं, फीते काटे जा रहे हैं, नाच-गाना हो रहा है और छोले-भटूरे खाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की एक अलग ही दिल्ली है.

सीएम रेखा गुप्ता पर भी साधा निशाना

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में दो दिल्ली हैं. एक दिल्ली लोगों की है और दूसरी दिल्ली है सीएम रेखा गुप्ता की है. एक दिल्ली में 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो रही है, नाले में और गड्ढे में गिर कर घर के चिराग बुझ रहे हैं . दूसरी दिल्ली में सीएम नाच-गा रही है, फीते काट रही है, छोले भटूरे खा रही है . क्या अपने बेटे के साथ ऐसा हो तो माँ ये कर सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें