झांसी की रानी बनी बिटिया! बस कंडक्टर ने की बदतमीजी तो सीधे ले गई थाना, अब गाड़ी जब्त और आरोपी फरार

गिरिडीहः जिस बस में छात्र-छात्राओं, वृद्ध को मुफ्त में सेवा देना है उसी बस में चल रही छात्राएं दुर्व्यवहार का शिकार हो गई. छात्राओं से न सिर्फ किराया मांगा गया बल्कि इनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.

हालांकि छात्राओं ने न सिर्फ इस बात का विरोध किया बल्कि बदतमीजी कर रहे बस के कंडक्टर का वीडियो भी बनाते हुए सोशल मीडिया पर डाल दिया. फिर क्या था मामला मंत्री दीपक बिरुआ तक पहुंचा. मंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया. फिर क्या था डीसी रामनिवास यादव ने बस को जब्त करने को कहा. तिसरी थाना पुलिस ने भी बस को पकड़ लिया और कंडक्टर की खोज शुरू कर दी.

तुरंत जब्त हुई बस

इधर मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी राम निवास यादव ने कार्रवाई का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी और संबंधित थाना को दिया जिसके बाद बस को जब्त कर लिया गया. सोशल मीडिया पर मंत्री के पोस्ट और रिप्लाई करते हुए जिलाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि उक्त मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए परिवहन विभाग द्वारा बस को सीज कर दिया गया है. साथ ही बस ऑनर से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है. वर्तमान में बस तीसरी थाना में सीज किया गया है.

इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले के सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिषद के उज्ज्वल तिवारी ने वीडियो बयान जारी कर बस मालिक और कंडक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

बस को तिसरी थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया है. जबकि बस के संचालक को शो कॉज किया गया है. वहीं छात्राओं से लिखित शिकायत देने को कहा गया है. दूसरी तरफ उक्त बस का मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना परमिट रद्द करने के लिए आगे लिखा जा रहा है. -संतोष कुमार, डीटीओ, गिरिडीह.

क्या है पूरी योजना

दरअसल, झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य सुदूर एवं परिचालन रहित/सहित क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद स्थानीय ग्रामिणों को वाहन की सुलब्धता कराना. छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, राज्य सरकार के पेंशन से आच्छादित विधवा, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों को बस भाड़ा में शत प्रतिशत रियायत तथा निजी बस संचालकों को प्रोत्सहित करना है. योजना के तहत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों, बीमार एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को हॉस्पिटल अथवा सरकारी कार्यालय तक, किसानों के उपज को मुख्यालय स्थित बाजारों तक पहुंचने की सुविधा विस्तार देना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें