कोडरमा घाटी में ‘दाल लूट कांड’! दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिछी दाल; पुलिस को देख भागे लोग, बोरियां बरामद करने में जुटी टीम

कोडरमा: कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए. दुर्घटना में एक ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उप चालक राहुल कुमार घायल हो गए. दोनों बिहार के छपरा निवासी हैं. जबकि खाली ट्रक के चालक को मामूली चोट आई है.

जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रहा था. वहीं एक खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था. इसी दौरान मेघातरी काली मंडा के पास दोनों ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, ट्रक के घायल चालक और उप चालक के अस्पताल जाते ही स्थानीय लोग सड़क पर बिखरी दाल को लूटने में लग गए. ट्रक में लोड 1000 बोरी दाल में से तकरीबन 500 बोरी दाल लूट लिए जाने की सूचना है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया, ताकि लूटे हुए दाल की बरामदगी हो सके. कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर वैन को भेजा गया है और क्रेन मंगवा कर सड़क पर पलटे ट्रकों को हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लूटे गए दाल की बरामदगी को लेकर आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Cyber Crime News: फर्जी सिम कार्ड के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश, 1 फोटो पर एक्टिवेट किए 72 सिम     |     MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, पूजा-पाठ के बाद तवा डैम से नहरों में छोड़ा गया पानी     |     खौफनाक मंजर: खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 2.5 साल की बच्ची, तालाब में मिली लाश     |     Chhindwara News: छिंदवाड़ा पहुंचेंगे CM मोहन यादव, मंत्री राकेश सिंह ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल     |     MP News: PSC से पीछे छूटे चयन मंडल के कर्मचारी, 3 साल के प्रोबेशन पीरियड से लाखों का घाटा     |     Gwalior LPG Crisis: ग्वालियर में प्रसादी पर गैस संकट, 7 क्विंटल लकड़ी जलाकर तैयार हुआ भंडारे का खाना     |     Kuno Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क की सरहद लांघ राजस्थान पहुंचा चीता, कोटा के गांवों में उछलकूद     |     Damoh News: 40 डिग्री की तपती गर्मी में 15KM दंडवत यात्रा, माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु     |     Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवार     |     MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें