Cyber Fraud Alert: रसोई गैस बुकिंग का मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक खाता! जानें गैस सब्सिडी के नाम पर कैसे हो रही ठगी

रांचीः साइबर अपराधी अब आपदा में भी ठगी का मौका निकालने लगे हैं. ईरान युद्ध के बाद रसोई गैस को लेकर पब्लिक परेशान है. अब इसी आपदा को साइबर अपराधी ठगी का अवसर बनाने में लगे हैं और गैस की बुकिंग से सबंधित लिंक मैसेज के जरिये भेज ठगी का प्रयास शुरू कर चुके हैं.

रसोई गैस को लेकर आ रहे साइबर अपराधियों के मैसेज

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध में भले ही कुछ दिनों के लिए दोनो तरफ से सीजफायर घोषित किया गया है. इन सब के बीच अभी भी रसोई गैस के लिए झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में घमासान मचा हुआ है. इसी बीच साइबर अपराधी फेक एलपीजी बुकिंग स्कैम का सहारा लेकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं.

राजधानी रांची सहित राज्य के कई लोगों को फेक बुकिंग से जुड़े मैसेज आ रहे हैं. साइबर अपराधी गैस की किल्लत का फायदा उठाने के लिए तरह तरह के मैसेज भेज रहे हैं. जिन्हें ओपन करने पर आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

क्या है तरीका

साइबर अपराधी रसोई गैस पर हेवी डिस्काउंट, अर्जेंट बुकिंग और कई तरह के पैनिक मेसेज भेज कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं. जिससे वो अपने शिकार को ट्रैप कर उनके मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खातों से पैसे गायब कर सके. रसोई गैस को लेकर अब तक साइबर अपराधी फेल लिंक्स, ऐप और क्यूआर कोड भेज रहे हैं. हालांकि रसोई गैस की आड़ में ठगी का कोई मामला अभी तक थाना में रिपोर्ट नहीं हुआ है.

बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

साइबर अपराधी की इस नई चाल को असफल करने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा एडवाइजरी भी जारी किया गया है. एडवाइजरी का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में यह बताया गया है कि साइबर अपराधी एलhrजी शॉर्टेज का डर दिखाकर फेक बुकिंग लिंक भेजते हैं. इसके लिए वह एसएमएस, व्हाट्सएप /e सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर लोगों को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं साइबर अपराधियों ने फेक वेबसाइट, ऐप और क्यूआर कोड भी ठगी के लिए बना रखे हैं.

कैसे करें बचाव

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के द्वारा लोगों को साइबर अपराधियों के इस नई चाल से बचने के लिए ठोस उपाय भी बताए गए हैं. जिसके तहत यह बताया गया है कि एलपीजी बुकिंग हमेशा ऑफिशल ऐप और वेबसाइट से ही करें. किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल और क्यूआर कोड से दूर रहें. पैनिक क्रिएट करने वाले मैसेज पर तुरंत भरोसा ना करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मुआवजा देने का आदेश     |     छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटीला तार बांधकर निकाला जुलूस     |     दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त बीमा     |     कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक समरसता की मिसाल     |     मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर फरार     |     दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट     |     JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली— “वापस लें समर्थन”     |     जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप     |     हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार     |     ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें