Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा ‘हंटर’, अमित शाह ने दी देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी

अब साइबर स्कैम करने वालों की खैर नहीं है. ठगी के ईकोसिस्टम को खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीबीआई की नई साइबर क्राइम ब्रांच का उद्घाटन किया. उन्होंने I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) के S4C डैशबोर्ड को लॉन्च भी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, सबसे पहले में सीबीआई और I4C को बधाई देता हूं.

अमित शाह ने कहा, ये ऐसी यूनिट है जिसमें कई अलग-अलग विभाग और यूनिट एक प्लेटफॉर्म पर साइबर क्राइम को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सभी के प्रयास एक ही दिशा में हैं. तभी इच्छित परिणाम मिलते हैं. 11 साल में हमारी जो डिजिटल यात्रा है, उसमें साइबर सिक्योरिटी सबसे ज़्यादा जरूरी है. इसलिए ग्यारह साल की डिजिटल यात्रा को समझना पड़ेगा.

1 GB डेटा का रेट 97 प्रतिशत कम हुआ

उन्होंने कहा कि पहले 25 हजार यूज़र्स थे, जो अब 100 करोड़ पार कर चुके हैं. 1 GB डेटा का रेट 97 प्रतिशत कम हुआ है. दुनिया में हर दूसरा डिजिटल ट्रांसजेक्शन भारत में हो रहा है. जिन्हें हमें सुरक्षित करना है, 97 करोड़ से अधिक जनधन खाते हैं. साइबर सिक्योरिटी अब हमारे देश के संगठनों के डेटा से भी जुड़ी है, जिसे चुराकर हमारे देश के दुश्मनों को बेचने की कोशिश हो रही है.

अमित शाह ने कहा, 20 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड में से 8 हज़ार करोड़ रुपये हमने फ्रीज़ किए हैं. 12 लाख सिम कार्ड रद्द करवाने का काम हमने किया है. 2025 तक 20 हजार 853 अपराधी पकड़े गए हैं. साइबर सिक्योरिटी अब देश की सुरक्षा के साथ जुड़ी है. हमारा डेटा देश के दुश्मनों को भी बेचने का काम हो रहा है. हमें इसे बचाना है.

30 नवंबर 2025 तक 23 लाख 61 हजार साइबर शिकायतें

गृह मंत्री ने कहा, 30 नवंबर 2025 तक 23 लाख 61 हजार साइबर शिकायतें आईं. एक मामला 20 हजार करोड़ के फ्रॉड का था, उसमें हमने 8 हजार करोड़ रुपए फ्रिज किए हैं. दिसंबर 2025 तक 12 लाख सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं. आज के दौर में म्यूल अकाउंट सर्विस की तरह खरीदे और बेचे जाते हैं. आरबीआई और गृह मंत्रालय ने मिलकर जो म्यूल अकाउंट हंटर ऐप बनाया है, उसे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंको को अडॉप्ट करना चाहिए.

उन्होंने कहा, 1930 को इफेक्टिव बनाना, रिस्पांस टाइम बेहद कम करना, विदेशी के मौजूद कॉल सेंटर की पहचान करना अब प्राथमिकता होनी चाहिए. 1 घंटे में करीब 100 लोग साइबर अपराध के शिकार होते हैं. इसकी जांच करने की गति हमने बढ़ाई है. डिजिटल ट्रांजेक्शन के साथ रिस्क भी बढ़ा है. शाह ने स्टेट पुलिस से कहा कि अगर 1930 पर कोई कॉल करता है और इमरजेंसी में कोई कॉल रिसीव नहीं करता है टाइम पर और पीड़ित का पैसा तब तक चला जाता है तो 1930 की इमेज खराब होती है.

अब तक I4C में 795 संस्थान जुड़ चुके हैं

अमित शाह ने कहा, अब तक I4C में 795 संस्थान जुड़ चुके हैं. सभी संस्थान मिलकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा. 5 साल के बाद देख रहा हूं. अगर पर्याप्त कदम नहीं उठाए तो साइबर क्राइम नहीं क्राइसेज बन जाएगा. बैंको की दिलचस्पी एनपीए कम करने में रहती है, होनी भी चाहिए लेकिन कस्टमर सर्विस का भी ध्यान दें. 30 नवंबर 2025 तक 23 करोड़ से ज़्यादा साइबर शिकायतें रिसीव हुईं, जिसमें एक लाख पचासी हजार एफआईआर दर्ज हुई हैं.

उन्होंने कहा, साइबर फ्रॉड की आठ हजार करोड़ से ज़्यादा की रकम बरामद की जा चुकी है. बीस हजार से ज़्यादा साइबर अपराधी पकड़े गए हैं. हमें रिस्क कम करने के लिए साइबर अपराध का मुक़ाबला करने के लिए और तेज़ी लानी चाहिए. म्यूल अकाउंट की ख़रीद फरोख्त लोन वुल्फ़ से आगे बढ़कर संगठित अपराध है. पीड़ित से सीबीआई, एनआईए को संवाद करना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साझा तंत्र बनाना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे और कहाँ करना होगा आवेदन     |     Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान, रहस्यमयी कहानी देख पुलिस भी हैरान     |     Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमरा, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला     |     Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा ‘हंटर’, अमित शाह ने दी देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी     |     Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! ‘लखपति बिटिया’ योजना का आगाज, अब लाडली की जगह मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद     |     Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमरे में कैद हुआ ‘नकल का खेल’     |     Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में ‘तांत्रिक’ कनेक्शन से हड़कंप, कार में मिली थीं 3 लाशें     |     Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार को घेरा     |     Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके पर ही मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें