Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में युवक को बनाया बंधक; 10 लाख की फिरौती वसूली

करनाल: करनाल के गांव सदरपुर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी और बंधक बना कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस गांव के एक युवक को कनाडा भेजने का सपना दिखाकर एजेंटों ने उसे कजाकिस्तान भेज दिया, जहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं, परिवार को मारपीट का वीडियो दिखाकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. बेटे की जान बचाने के लिए परिवार ने कर्ज लेकर 10 लाख रुपये भी दे दिए, लेकिन युवक अब भी कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में फंसा हुआ है.

इंस्टाग्राम के विज्ञापन से शुरू हुई कहानी: गांव सदरपुर निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा निखिल रावल कनाडा घूमने जाना चाहता था.इसी दौरान उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का एक विज्ञापन देखा. विज्ञापन में जालंधर जिले के गांव मियानी स्थित राय इमिग्रेशन का पता और मोबाइल नंबर दिया गया था.जब परिवार ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उनकी बात मनप्रीत नाम के व्यक्ति से हुई.मनप्रीत ने आगे जशन नाम के युवक से मुलाकात करवाई, जिसने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया.

दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश रवाना हुआ निखिल: परिजनों के अनुसार एजेंटों ने निखिल के सभी दस्तावेज ऑनलाइन मंगवा लिए और 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसे दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया. एजेंटों ने उसे साथ में 500 डॉलर लेकर आने के लिए भी कहा.परिवार ने 500 डॉलर निखिल को दे दिए और वह विमान से विदेश के लिए रवाना हो गया.निखिल के साथ हमराज नाम का एक और युवक भी गया था और इस दौरान एजेंट लगातार फोन के जरिए संपर्क में बने रहे.

कनाडा की जगह कजाकिस्तान पहुंचा युवक: कुछ समय बाद परिवार को पता चला कि एजेंटों ने निखिल की फ्लाइट कनाडा नहीं बल्कि मुंबई से कजाकिस्तान के लिए बुक करवाई थी. कजाकिस्तान पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सोनू नाम का व्यक्ति उसे लेने आया और तीन घंटे होटल में रुकने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद निखिल को बंधक बना लिया गया. आरोपियों ने उसे ब्लेड से काटने, मुंह पर टेप लगाने और उल्टा लटकाकर पीटने की धमकी दी और फोन पर परिवार से 20 लाख रुपये की मांग की.

मारपीट का वीडियो दिखाकर परिवार से वसूले 10 लाख: परिवार का कहना है कि आरोपियों ने निखिल के साथ मारपीट का वीडियो भेजकर दबाव बनाया. बेटे की जान खतरे में देखकर बलकार सिंह ने कर्ज लेकर 10 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बावजूद निखिल को नहीं छोड़ा गया और वह अभी भी कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में फंसा हुआ है.

पैसे लेने पहुंचे चार लोग को पकड़कर पुलिस को सौंपा :बलकार सिंह के अनुसार 2 मार्च को चार लोग गांव सदरपुर पैसे लेने पहुंचे थे. ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया और घरौंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए. परिवार का कहना है कि निखिल उनका इकलौता बेटा है और उसे विदेश भेजने के लिए उन्होंने पहले ही कर्ज लेकर पैसे जुटाए थे. अब फिरौती के रूप में भी 10 लाख रुपये कर्ज लेकर देने पड़े हैं.उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर बेटे को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू : पुलिस के अनुसार बलकार सिंह की शिकायत पर 9 मार्च को घरौंडा थाने में मनप्रीत, जशन, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच सब इंस्पेक्टर उमेश को सौंपी गई है.कार्यकारी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि, “विदेश भेजने के नाम पर युवक को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया है. परिवार से सभी रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के साथ युवक को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, जानें सैनी सरकार का ‘सुपर’ प्लान     |     Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनानगर में ‘कान्हा’ की दुल्हन बनी युवती     |     हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरकार उठाएगी खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च     |     सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया बड़ा बदलाव, एक गलती और पैसा डूब जाएगा     |     Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में युवक को बनाया बंधक; 10 लाख की फिरौती वसूली     |     मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इलाके में भारी तनाव, जानें क्या हुआ?     |     अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुहार—”साहब! कोई तो इंतजाम करो”     |     Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चरखी दादरी पुलिस जांच में जुटी     |     Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम; जानें आपके शहर का हाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें