Cow Print Trend को बनाएं अपने स्टाइल का हिस्सा

फ्लोरल प्रिंट से लेकर पोल्का डॉट तक ऐसे कई प्रिंट्स हैं, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होते। इतना ही नहीं, पिछले कुछ समय से एनिमल प्रिंट का चलन भी काफी बढ़ा है। महिलाएं एनिमल प्रिंट्स को अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर यहां तक कि हैंडबैग्स व अन्य एक्सेसरीज के रूप में भी कैरी करने लगी हैं।

एनिमल प्रिंट में महिलाएं लियोपार्ड या स्नेक प्रिंट को पहनने में भी प्राथमिकता देती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को एक यूनिक टच देना चाहती हैं तो ऐसे में Cow Print Trend को भी फॉलो कर सकती हैं। यह एक ऐसा ट्रेंड स्टाइल है, जो पिछले कुछ समय में बेहद पॉपुलर हुआ है और पूरी दुनिया में महिलाएं इसे पहनना पसंद कर रही हैं। इतना ही नहीं, आप Cow Print Trend को कई अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकती हैं और हर बार एक न्यु लुक क्रिएट कर सकती हैं।

काउ प्रिंट टॉप.: Cow Print  को एक स्टाइलिश अंदाज में कैरी करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे टॉप के रूप में कैरी करें। काउ प्रिंट टॉप में आप ट्यूब स्टाइल से लेकर क्रॉप टॉप स्ट्रैपी और पफ स्लीव्स जैसे कई स्टाइल्स को कैरी किया जा सकता है। जहां तक बात टॉप को स्टाइल करने की है तो इसके साथ ब्लैक स्कर्ट बेहद ही अच्छी लगती है। आप पेंसिल स्कर्ट से लेकर फ्लोई स्कर्ट में से किसी एक को पहन सकती हैं। केजुअल्स में आप इसे ब्लू या ब्लैक जींस या फिर शॉर्ट्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

काउ प्रिंट स्कर्ट  :  Cow Print स्कर्ट के रूप में कैरी करने पर भी बेहद स्टनिंग लगता है। Cow Print में आपको डेनिम बॉडीकॉन स्कर्ट से लेकर प्लीटेड फ्लोई स्कर्ट व शॉर्ट स्कर्ट आदि को स्टाइल करने के कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें आप व्हाइट ब्लैक के अलावा व्हाइट ब्राउन व ग्रीन आदि शेड्स को भी चुन सकती हैं। इस तरह की स्कर्ट के साथ आप  व्हाइट, ब्लैक या फिर अपनी पसंद के शेड्स के टॉप के साथ स्टाइल करें। आप चाहें तो इस लुक में मैचिंग प्रिंटेड जैकेट की भी लेयरिंग कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट  :  काउ प्रिंट में को-ओर्ड सेट पहनना भी एक अच्छा आइडिया है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा रही हैं और केजुअल्स में भी एक स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में Cow Print में को-ऑर्ड सेट का ऑप्शन चुनें। इसके लिए आप प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग पैंट को पेयर करें। वहीं अपने लुक को खास बनाने के लिए आप साथ में स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं। एक्सेसरीज में आप ब्रेसलेट स्टैकिंग या फिर नेकपीस लेयरिंग करें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें