‘स्लीपर सेल’ को लेकर कंफ्यूज है कांग्रेस! कभी कहती है कर रहे हैं चिन्हित तो कभी सामने लाने की बात

गिरिडीह: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्लीपर सेल का जिक्र कई माह पहले किया था. इसके बाद पार्टी के हरेक नेता कहीं न कहीं स्लीपर सेल की बात करता फिरते हैं. कोई कहता है कि भाजपा के अंदर कांग्रेस के स्लीपर सेल हैं तो कोई यह कहता है कि पार्टी के अंदर स्लीपर सेल हैं जो संगठन विरोधी काम कर रहे हैं.

इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने स्लीपर सेल को लेकर नया ही बयान दे डाला है. गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी 140 वर्ष की हो जाएगी. ऐसे में पूरे प्रदेश के लगभग 70 हजार घरों में पार्टी का झंडा लगाना है. पंचायत से लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी तक अपने-अपने घरों में झंडा लगाएंगे. जिस तरह से राहुल गांधी स्लीपर सेल की बात कहते हैं कि जो पार्टी में रहता है लेकिन दिखता नहीं है उन सभी के घरों में भी झंडा लगाया जाना है.

बंधु तिर्की की बातों पर गौर करें तो पार्टी 28 दिसंबर को कई लोगों को सामने लाएगी. इधर, बंधु तिर्की के बयान के बाद पार्टी के कुछ नेता यह भी कह रहे हैं कि संगठन वैसे लोगों को भी चिन्हित कर चुकी है जो कांग्रेस में रहकर विरोधियों के साथ मिले हुए हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई तय है.

इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने संगठन मजबूती को लेकर कई निर्देश भी जिला कमेटी को दिया. साथ ही सभी को कहा गया कि पार्टी के द्वारा आजादी से पहले और अब तक किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. आज देश में नई पीढ़ी आ गई है जो आजादी के दरमियान कांग्रेस के किए गए कार्यों से अनजान है या वर्तमान केंद्रीय सत्ता द्वारा उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. नई पीढ़ी को हकीकत से रूबरू कराना है. इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश केडिया समेत कई लोग मौजूद थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें     |     “मेरा धर्म मानवता है और मेरी आत्मा धर्मनिरपेक्ष,” ममता बनर्जी ने विपक्ष को दिया दो-टूक जवाब     |     328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर सीएम मान सख्त, कहा– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जाँच के लिए गठित की SIT     |     MEA का पाकिस्तान को आईना: “जिसका खुद का दामन दागदार, वो भारत को न सिखाए अल्पसंख्यकों का सम्मान”     |     अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ‘यू-टर्न’! क्यों बदलना पड़ा अपना ही फैसला? जानें पर्यावरण पर क्या होगा असर     |     “हम भी भारतीय हैं, हमें इंसाफ चाहिए…” देहरादून में मारी गई एंजेल चकमा के पिता की सिसकियाँ सुन नम हुई सबकी आँखें     |     “ब्राह्मण ही समाज का असली पथप्रदर्शक…” UP में ‘महाभोज’ के बाद BJP विधायक का बड़ा बयान, सियासत गरमाई     |     “धुले में नहीं चलेगी बीजेपी की मनमानी!” शिंदे सेना का कड़ा रुख, निकाय चुनावों में हार के बाद गहराया विवाद     |     चतरा में खूनी संघर्ष: वर्चस्व को लेकर भिड़े प्रतिबंधित संगठनों के दस्ते, आपसी गोलीबारी में दो की मौत     |     “उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें