Cockroach Janta Party: क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में खड़े किए मिलियंस फॉलोअर्स, जानें मकसद

जब आप ये खबर पढ़ रहे हैं, उस वक्त कहीं कोई कॉकरोच नाली, किचन और बाथरूम की गहराइयों में पड़ा होगा… सुस्ता रहा होगा या खाने पीने का जुगाड़ कर रहा होगा, हो सकता है स्प्रे का शिकार हो गया हो या चप्पल से कुचल दिया गया हो… इन सबके बीच जो कॉकरोच जिंदा होंगे, उन्हें ये भी नहीं पता होगा कि इंसानों की दुनिया की जो गंदगी उसके लिए जन्नत है, उसी दुनिया में उसके नाम पर Cockroach Janta Party पार्टी बन गई है. पार्टी भी ऐसी जो डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर सत्ता के गलियारों तक सुर्खियों में है. इसके फाउंडर 30 साल के अभिजीत दीपके हैं. पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है और तेजी से बढ़ भी रही है. इस पार्टी के सनसनी बनने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की युवाओं को लेकर की गई कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद ये Cockroach Janta Party (CJP) सुर्खियों में है. अब आइए जानते हैं कि इस पार्टी का मकसद क्या है? इसका विजन क्या है? इसका मेनिफेस्टो क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं Cockroach Janta Party के विजन की. इसकी वेबसाइट के मुताबिक, ये पार्टी उन युवाओं के लिए है जिन्हें अक्सर आलसी, हर समय ऑनलाइन रहने वाला और हाल ही में ‘कॉकरोच’ कहकर बुलाया गया. बस यही है हमारा मिशन है. इस पार्टी के मेनिफेस्टो में 5 पॉइंट हैं. जिसमें पहला है- अगर CJP सत्ता में आती है तो किसी भी मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा की सीट नहीं दी जाएगी.

मतदान का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं

  • मेनिफेस्टो में आगे कहा गया है- अगर कोई वैध वोट हटा दिया जाता है चाहे वह CJP शासित राज्य में हो या विपक्ष शासित राज्य में तो CEC को UAPA के तहत गिरफ़्तार किया जाएगा, क्योंकि नागरिकों के मतदान का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं है. इसके साथ ही संसद की सदस्य संख्या बढ़ाए बिना महिलाओं को 33% के बजाय 50% आरक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा सभी कैबिनेट पदों में से 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.
  • इतना ही नहीं आगे कहा गया है कि कोई भी विधायक या सांसद जो एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाता है उसे 20 साल की अवधि के लिए चुनाव लड़ने और कोई भी सार्वजनिक पद लेने से प्रतिबंधित किया जाएगा. Cockroach Janta Party जॉइन करने वालों के लिए कुछ अतरंगी से नियम भी बनाए गए हैं.

पार्टी जॉइन करने वालों से धर्म या जाति नहीं पूछी जाएगी

  • सबसे पहले कहा गया है कि पार्टी जॉइन करने वालों से धर्म या जाति नहीं पूछी जाएगी. बेरोजगार, आलसी, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाले और पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने वाले पार्टी जॉइन कर सकते हैं. बेरोजगारों से ये नहीं पूछा जाएगा कि वो मजबूरी से, मर्जी से या उसूलों की खातिर बेरोजगार हैं. इसके साथ ही किस तरह के आलसी पार्टी जॉइन कर सकते हैं, इसे भी डिफाइन किया गया है.

  • जिसमें कहा गया है कि केवल शारीरिक रूप से आलसी होना चाहिए. दिमाग लगातार दौड़ता रहना चाहिए. इसके अलावा हर समय ऑनलाइन का मतलब कम से कम 11 घंटे रोज, जिसमें बाथरूम ब्रेक शामिल है. पेशेवर अंदाज में भड़ास निकालने वालों में वो लोग शामिल हैं जो जिनका कंटेंट तीखा, खरा और किसी ऐसी बात की ओर इशारा करता हो जो मायने रखता हो.

‘हवा’ में है पार्टी का हेडक्वार्टर

कॉकरोच पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर हेडक्वार्टर के आगे लिखा है- जहां भी वाई-फाई काम करता है. यानी कि कोई स्थायी पता नहीं बल्कि आईपी एड्रेस ही इसका पिनकोड है और यही इसका दफ्तर. कुलमिलाकर कॉकरोच पार्टी का मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां उसका ‘कॉकरोच ग्रुप’ परिवर्तन की इबारत लिख सके. हालांकि, ये कितना आसान होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल, बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़ रहे हैं.

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अभिजीत ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके बाद की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका गए, जहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पीआर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. वे डिजिटल स्टोरी-मेकिंग में माहिर हैं. अभिजीत पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं. वे राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटेजी बनाते हैं. वो इंटरनेट पर किसी भी मुद्दे को उठाने और सुर्खियों में लाने में माहिर हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो रही जांच     |     Madhya Pradesh Politics: ‘वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म’ के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला टैबलेट का प्रशिक्षण     |     Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्यापन में बरती गई भारी लापरवाही     |     Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत     |     Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित     |     Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण     |     Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी ने संभाली सचिव की कमान     |     Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचायत स्थगित     |     Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें