CM नीतीश न कहा- केंद्र की विशेष इथेनॉल नीति से बिहार में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

मुंगेरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि केंद्र की विशेष इथेनॉल नीति 2021 से राज्य में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सम्मिलित रूप से मुंगेर में 696 करोड़ रुपए की लागत से 14.5 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 333 बी के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल की पहुंच पथ परियोजना का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2007 में गन्ना से इथेनॉल बनाने के लिए 21 हजार करोड़ का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राप्त हुआ था। इस संबंध में तत्कालीन केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन मंजूरी नहीं मिली। तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा गन्ना से चीनी बनाने का हवाला दिया गया और इस खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘10 दिसंबर 2020 को कोईलवर में सोन नदी पर बने नए पुल के उद्घाटन के अवसर पर भी हमने कहा था कि गन्ना से इथेनॉल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिले इसके लिए हमलोग वर्ष 2007 से प्रयास कर रहे थे। अब केंद्र सरकार ने निर्णय ले लिया है और विशेष इथेनॉल नीति 2021 लागू की गई है। इससे बिहार में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यदि प्रारंभ में ही केंद्र से मंजूरी मिल जाती तो बिहार में उद्योगों को बढ़ावा मिलता।” नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक 187 करोड़ लीटर वार्षिक इथेनॉल उत्पादन क्षमता वाली 29 इकाइयों के आवेदन आए हैं। केंद्र ने 35.28 करोड़ लीटर उत्पादन क्षमता के लिए 17 इकाइयों को चयनित किया है। बिहार में मक्का का उत्पादन तीनों सीजन में बहुत ज्यादा होता है, यहां उत्पादित मक्का दूसरे राज्यों में जाता है। केंद्र सरकार द्वारा अगर मक्का से इथेनॉल बनाने की भी अनुमति मिलती तो बिहार को काफी फायदा होता। पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल का मिश्रण किया जाता है इसलिए मक्का से इथेनॉल बनाने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। इससे बिहार में उद्योग बढ़ेगा जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बिहार में मक्का का उत्पादन अधिक होता है और यहां खपत न के बराबर है इसलिए बिहार का इथेनॉल क्रय क्षमता बढ़ाने का जरूरत है। उद्योग मंत्री शाहनवाज साहब को कहेंगे कि बिहार का वार्षिक इथेनॉल क्रय का 125 करोड़ लीटर का कोटा कम से कम निर्धारित करा दीजिए।” उन्होंने कहा कि देश के विकास में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान हो, यह उनकी इच्छा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है। बिहार में आबादी का घनत्व अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। एक वर्ग किलोमीटर में बिहार में जितनी आबादी है उतनी देश के किसी अन्य राज्य में नहीं है, इसलिए बिहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिहार क्षेत्रफल के मामले में 12वें स्थान जबकि आबादी के मामले में तीसरे नबंर है। बिहार का पहले प्रजनन दर 4.3 था जो अब घटकर तीन हो गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Civic Polls Result: मुंबई में चला जनता का चाबुक, फेल हुआ बड़े परिवारों का ‘विरासत कार्ड’; नवी मुंबई में कपल्स का जलवा     |     BMC Election Result 2026: मुंबई मेयर पद के लिए शिंदे सेना ने चली चाल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले की मांग; बीजेपी में खलबली     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |     क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने संधियों पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता का हित सर्वोपरि     |     Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम     |     दिल्ली वाटर अपडेट: लखवार-रेणुकाजी बांधों से बढ़ेगी पानी की सप्लाई, दशकों से लटकी परियोजनाओं पर लगी मुहर     |     Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप     |     Check Bounce Case: सजा का ऐलान होते ही अदालत से फरार हुआ दोषी, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी     |     गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साये में देश! दिल्ली समेत कई बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट     |     विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना! मुस्लिम परिवारों ने दान की थी जमीन, पेश की कौमी एकता की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें