Chhattisgarh Police Alert: बीजापुर में बच्चा चोरी की अफवाहें झूठी, SP जितेंद्र यादव ने लोगों को किया अलर्ट

बीजापुर: नक्सल प्रभावित बीजापुर में बच्चा चोरी और किडनी चोरी की भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है. यह अफवाह सोशल मीडिया और मौखिक तौर पर लोग फैला रहे हैं. जिसकी वजह से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. इसे देखते हुए बीजापुर के एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह पर लोग ध्यान न दें.

निराधार है ऐसी सूचनाएं- जितेंद्र यादव

एसपी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अधिकांश सूचनाएं पूरी तरह निराधार होती हैं और इनका उद्देश्य केवल लोगों में दहशत फैलाना होता है. उन्होंने कहा कि बिना किसी पुष्टि के ऐसी खबरों को आगे बढ़ाना समाज के लिए नुकसानदायक है और इससे कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.उन्होंने नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि को लेकर अफवाह फैलाने से बचें.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर प्राप्त किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को बिना सत्यापन के साझा न करें.यदि आपके गांव या आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, लेकिन खुद से कोई कार्रवाई करने या भीड़ के साथ कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें- डॉ जितेंद्र यादव, एसपी, बीजापुर

अफवाहों पर विश्वास न करें- डॉ जितेंद्र यादव

एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने यह भी कहा कि अफवाहों के कारण कई बार निर्दोष लोगों को गलतफहमी में नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे मारपीट और अन्य अप्रिय घटनाएं सामने आती हैं. ऐसी घटनाएं न केवल मानवीय दृष्टि से गलत हैं, बल्कि कानूनन भी दंडनीय हैं. इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जागरूकता और समझदारी का परिचय दे.पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसी अफवाहों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाती है. आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें.

पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने गांवों और मोहल्लों में इस संबंध में जागरूकता फैलाएं, ताकि क्षेत्र में शांति, आपसी विश्वास और कानून व्यवस्था बनी रहे. किसी भी प्रकार की शंका या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम बीजापुर को सूचित करें. जिससे विपरीत परिस्थितियां पैदा न हो सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत     |     IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया ‘खराब दही’, IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब     |     India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम     |     बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो ‘एक भूल’, क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते पर हैं?     |     Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार     |     PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘संकटमोचक’     |     Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच     |     Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की ‘VIP सुविधाओं’ पर घेरा     |     Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें