Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, कृषि क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जलवायु किसानों के लिए हितकारी है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कृषि के नए नए तौर तरीकों का विस्तार हो रहा है. प्रदेश में उद्यानिकी के क्षेत्र में भी किसानों और युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है. मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के चिरमिरी में संचालित शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में उद्यानिकी की पढ़ाई जारी है. उद्यानिकी की पढ़ाई यहां के विद्यार्थियों के लिए आशा की नई किरण साबित हो रही है. पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थियों को उद्यानिकी में अपना करियर बनाने में मदद मिलेगी.

उद्यानिकी में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर

चिरमिरी शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय की डीन डॉक्टर ऋतु रानी मिंज ने बताया कि उद्यानिकी विषय में शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को कई करियर विकल्प मिलते हैं. पढ़ाई के बाद विद्यार्थी कृषि, फलों की खेती, नर्सरी प्रबंधन, फूलों की खेती सहित खाद्य प्रसंस्करण सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं. यही नहीं, छात्र-छात्राएं शासकीय कृषि एवं उद्यानिकी विभागों में नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी नौकरी कर सकते हैं. इसके अलावा स्वरोजगार एवं रिसर्च में भी अपना करियर बना सकते हैं.

उद्यानिकी को लेकर चिरमिरी में हो रही पढ़ाई

चिरमिरी के पोड़ी में स्थित शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं. महाविद्यालय की डीन डॉ. ऋतु रानी मिंज ने बताया कि कॉलेज में अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को उद्यानिकी में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक पढ़ाई भी करवाते हैं. कॉलेज परिसर में उद्यानिकी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रयोग, पौधरोपण, फसल प्रबंधन, नर्सरी विकास एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रैक्टिस कराई जाती है. उद्यानिकी की पढ़ाई में विद्यार्थी खूब हिस्सा लेते हैं.उद्यानिकी विषय में शिक्षा ग्रहण करने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए करियर के कई अवसर मौजूद हैं. उद्यानिकी क्षेत्र आज तेजी से विकसित हो रहा है और सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं के लिए नए-नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं- डॉ. ऋतु रानी मिंज, डीन, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय, चिरमिरी

चिरमिरी शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए विद्यार्थियों को कृषि एवं उद्यानिकी की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है. इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ विकसित हो रही है, बल्कि वे भविष्य में स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि उद्यानिकी शिक्षा से प्रशिक्षित युवा आने वाले समय में कृषि क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें