Chhattisgarh में नक्सली मुठभेड़ में CRPF अधिकारी शहीद, CM बघेल ने जताया शोक

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (Naxals Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी शहीद हो गया.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ (Naxals Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है. उन्होंने लिखा कि इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है।ईश्वर उनके परिवारजनों को हिम्मत दे।इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 12, 2022
वीर जवानों की प्रशंसा करते हुए सीएम बघेल ने लिखा कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं. हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.

घटना जिले के बसागुड़ा पुलिस थाना अंतर्गत तिम्मापुर-पुटकेल में उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन का एक गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने और सफाई की ड्यूटी के लिए निकला था. अधिकारियों ने बताया कि सहायक कमांडेंट एस बी टिर्की को गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाश अभियान जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बरेली में सनसनी: धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने की खुदकुशी! मरने से पहले बनाया 32 मिनट का वीडियो, खोले कई राज     |     स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे! बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार गाड़ी; बाल-बाल बची जान     |     जाटावाला में ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बरामद, तस्करों की उड़ी नींद     |     हरियाणा में ‘मार्च’ बना ‘मई’! अभी से छूट रहे पसीने, पारा 38 डिग्री पार; जानें कब मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत     |     खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट; सुरक्षा घेरा हुआ अभेद्य     |     हरियाणा के कर्मचारियों-पेंशनरों की मौज! अब पंजाब के इन 4 बड़े अस्पतालों में होगा ‘फ्री’ इलाज; सरकार ने दी कैशलेस सुविधा की सौगात     |     Crime News: मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, दादी की सतर्कता ने टाली बड़ी वारदात; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की तलाश     |     SBI में ‘बड़ी सेंध’! फरीदाबाद में बैंक मैनेजर ने ही साथियों के साथ मिलकर तोड़े ग्राहकों के लॉकर; 8 महीने बाद ऐसे खुला ‘महा-घोटाला’     |     Dabwali Police Action: डबवाली में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.32 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी फ्रीज; ड्रग मनी से खड़े किए थे महल     |     नरवाना में ‘हनी ट्रैप’ का बड़ा खुलासा! CIA ने रंगे हाथों दबोचा आरोपी; झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे लाखों, जानें कैसे फंसा शिकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें