T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मातम में बदला! उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और चाकूबाजी में 10 घायल; इलाके में भारी तनाव

उज्जैन: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद क्रकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. लोगों ने खूब पटाखे छोड़े और डीजे के धुन पर सड़कों पर थिरकते दिखे. इस दौरान चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में जश्न मना रहे लोगों पर हमले का मामला सामने आया है. कुछ लोगों जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते-देखते लाठी डंडे भी चलने लगे. इसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं.

2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

उज्जैन के थाना चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में भारत की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद जश्न मनाना भारी पड़ गया. पटाखे फोड़ते क्रिकेट प्रेमियों पर इलाके में दूसरे समुदाय के लोगो ने आपत्ति ले ली, जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. जब विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाने लगे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया. इस घटना में घायल में सभी लोगों को शासकीय चरक भवन अस्पताल भेजा गया, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.

वीडियो फुटेज से जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने कहा, “सूचना मिली थी कि T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में राज रॉयल कॉलोनी में 2 पक्षों में विवाद हुआ. तत्काल मौके पर पहुंच और स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को उपचार दिलवाया. अब वीडियो फुटेज व मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपीयों को चिन्हित कर रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई करेंगे. घायलों में दोनों पक्ष के लोग हैं.”

विशेष समुदाय द्वारा चाकू मारने का आरोप

घायल रविंद्र सिंह हाड़ा ने बताया, “हम घर के बाहर बैठे थे और जीत का जश्न मना रहे लोगो को देख रहे थे. अचानक एक समुदाय के लोग मौके पर आए और मारपीट करने लगे.” घायल मनीष ने बताया, “हमारे साथी को कुछ लोग मार रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर हम उन्हें बचाने पहुंचे थे. लेकिन मेरे साथ भी मारपीट की गई. क्या भारत की जीत का जश्न मनाना देश में अपराध है? वहीं, घायल दृष्टि हाड़ा ने कहा, “मेरे हाथ में विशेष समुदाय के लोगों ने चाकू मारा. ये विवाद फल विक्रेता ने शुरू किया, जिसके बाद उसके कई समर्थक मौके पर पहुंच गए और हम सबको मारने लगे.”

बच्चों की नींद में खलल डालने के आरोप

वहीं, बताया गया कि वाहिद खान के परिवार ने बच्चों के नींद में खलल पड़ने का हवाला देते हुए कहीं और जाकर पटाखे जलाने की बात कही थी. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने जारी किया अलर्ट; जानें कितनी है तबाही की क्षमता?     |     मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए ‘ऑपरेशन होम’! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू; अपनों के पास लौटने का रास्ता साफ     |     LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छोटा करने की तैयारी; जानें क्या है वजह?     |     Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स; जानें कैसे करेगा काम?     |     Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी भोजन चढ़ाने की सही परंपरा     |     Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और हाथफूल का बढ़ा क्रेज; देखें पूरी लिस्ट     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें