खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. वह 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान की टीम से भिड़ने वाली है. भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखने पर होगी. वहीं, टीम इंडिया का एक खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ अपना बदला पूरा करने भी उतरेगा. दरअसल, 4 साल पहले जब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, तो उसका करियर खतरे में आ गया है.

पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगा ये खिलाड़ी

भारत-पाकिस्तान मैच में सभी की नजर स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर रहने वाली है. वरुण चक्रवर्ती इस समय आईसीसी टी20I रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज हैं. चक्रवर्ती पिछले साल ही एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद नंबर-1 गेंदबाज बने थे, तब से वह इस पोजीशन पर बने हुए हैं. उनका हालिया प्रदर्शन काफी दमदार रहा है. बता दें, वरुण चक्रवर्ती ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2021 में खेला था, तब वह टूर्नामेंट का डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलने उतरे थे. उस मैच में वरुण चक्रवर्ती एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे. तब वह रैंकिंग में 151वें स्थान पर थे. लेकिन इस बार पाकिस्तान को एक अलग और बेहद खतरनाक मिस्ट्री स्पिनर का सामना करना पड़ेगा.

वरुण चक्रवर्ती के करियर की शुरुआत साल 2021 में ही हुई थी और वह 3 मैचों के अनुभव के साथ टी20 वर्ल्ड कप में खेलने गए थे. लेकिन उस दौरान वह 3 मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे. जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. वह लगभग 3 साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके साल 2024 में टीम इंडिया में वापसी की. तब से ही वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं.

T20I में वरुण चक्रवर्ती का धमाल

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वरुण ने फुल मेंबर टीमों में सबसे ज्यादा 61 टी20I विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी भी 7.30 की है, जो बाकी गेंदबाजों के मुकाबले काफी कम है. वरुण का सबसे बड़ा हथियार उनकी गुगली गेंद है, 2024 वर्ल्ड कप के बाद से उनके 61 विकेट में से 48 गुगली से आए हैं. वहीं, बीच के ओवर्स में वह सबसे ज्यादा सफल होते हैं. 2024 की शुरुआत से अब तक खेले गए सभी टी20 मैचों में उन्होंने 7 से 16 ओवरों के बीच 81 विकेट लिए हैं. ऐसे में वह इस बार पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें पूरी टाइमिंग     |     Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल का पर्दाफाश     |     Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए सख्त आदेश     |     Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्तावेजों पर बड़ी कार्रवाई     |     ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच     |     Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐलान     |     Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ‘ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकसान’     |     PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- ‘सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई’     |     Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को हरी झंडी     |     Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF ने 6 को दबोचा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें