Border 2: 15,000 करोड़ी फिल्मों पर भारी पड़ेंगे सनी देओल, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही उड़ा दी 20 बड़ी फिल्मों की धज्जियां!

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के पास कमाई के अभी काफी मौके हैं. दूसरे वीकेंड पर फिल्म पहुंच चुकी है और जबतक थिएटर्स में दूसरी कोई बड़ी फिल्म नहीं आती. बड़े आराम से सनी देओल कमाई कर सकते हैं. फिलहाल फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन कंप्लीट हो चुके हैं. उम्मीद है कि 9वें दिन यानी कि दूसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आएगा. लेकिन 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब दुनियाभर से ही 300 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वीक डेज में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अच्छी बात है कि किसी भी दिन कारोबार 10 करोड़ से कम नहीं हुआ. जबकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस से फिल्म की कमाई 235 करोड़ पहुंच गई है. आइए अब जानिए उन 20 फिल्मों के बारे में, जो सनी देओल के आगे टिक नहीं पाई हैं.

‘बॉर्डर 2’ की ओवरसीज कमाई काफी कम रही है. हालांकि, सनी देओल की पिक्चर ने अबतक टोटल 41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि, फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 268 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दरअसल वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ही ‘बॉर्डर 2’ बन गई है.जबकि, सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए फिलहाल ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ना होगा, जिस फिल्म ने 525.7 करोड़ रुपये सिर्फ भारत से ही कमाए थे.

20 फिल्मों का ‘बॉर्डर 2’ के आगे निकला दम!

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 11 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि, सातवें दिन यह कमाई 11.25 करोड़ रुपये थी. शुरुआत से शुरू करें तो फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रही थी. जिसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ कमाए. तीसरे दिन- 54.5 करोड़, चौथे दिन- 59 करोड़, पांचवें दिन- 20 करोड़ और छठे दिन-13 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था. साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत से 235.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि क्या बॉर्डर 2 अपने ही पहले हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं. साथ ही हिंदी में पहले 8 दिन जिन फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाए उनकी लिस्ट सामने आ गई है. नीचे दी गई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ से कमाई में पीछे हैं.

फिल्में कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)
टाइगर 3 464 करोड़ रुपये
सुल्तान 627 करोड़ रुपये
वॉर 471 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है 558 करोड़ रुपये
संजू 588 करोड़ रुपये
दंगल 2070 करोड़ रुपये
पीके 792 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान 921 करोड़ रुपये
सैयारा 570 करोड़ रुपये
धूम 3 558 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 3 400 करोड़ रुपये
कल्कि 1042 करोड़ रुपये
पद्मावत 585 करोड़ रुपये
RRR 1230 करोड़ रुपये
2.0 691 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो 405 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र 431 करोड़ रुपये
डंकी 454 करोड़ रुपये
सिम्बा 390 करोड़ रुपये
चेन्नई एक्सप्रेस 422 करोड़ रुपये

दरअसल ‘बॉर्डर 2’ ने हिंदी में पहले 8 दिनों में 235 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जो फिलहाल धुरंधर से पिछड़ गई है, साथ ही लिस्ट में 11वें पायदान पर बनी हुई है. जबकि, उनके लिस्ट में सलमान खान की सुल्तान, टाइगर 3, शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, आमिर खान की दंगल शामिल है. वहीं प्रभास और रणबीर कपूर की फिल्म भी आगे नहीं निकल पाई है. जिन 20 फिल्मों को सनी पाजी ने पीछे छोड़ा है, उनकी कमाई को टोटल किया गया, तो 15,000 करोड़ रुपये कमाए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें