Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर्ट्स देंगे टिप्स

रायपुर: 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संचालित होगी. ऐसे में कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम दे रहे परीक्षार्थियों के लिए हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर के ऑफिस में हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत 5 फरवरी से होने जा रही है.

इस हेल्पलाइन सेंटर में विषय विशेषज्ञ शिक्षक के साथ ही मनोचिकित्सक और काउंसलर भी होंगे. जो बच्चों के परीक्षा से संबंधित समस्या का समाधान करेंगे. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 18002334363 भी जारी किया गया.

5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने बताया, हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर के कार्यालय में आयोजित की जा रही है. इस हेल्पलाइन सेंटर में बच्चों के साथ ही पालक भी परीक्षा के समय कॉल करते हैं. हेल्पलाइन सेंटर की जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों को पता चलता है तो दूसरे राज्य के स्टूडेंट भी इस हेल्पलाइन सेंटर में कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करते हैं.

इस हेल्पलाइन सेंटर में बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों में हमें याद नहीं है. हमें डर लग रहा है. हम परीक्षा की तैयारी कैसे करें. मन में तनाव उत्पन्न हो रहा है. इस तरह की जिज्ञासा परीक्षार्थियों में रहती हैं. जिसका समाधान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से किया जाता है: प्रदीप कुमार साहू,नोडल अधिकारी, हेल्पलाइन सेंटर

हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने कहा, परीक्षा शुरू होने के 15 दिनों पूर्व हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया जाता है. मनोवैज्ञानिक मनोचिकित्सक काउंसलर और विषय विशेषज्ञ टीचर इस हेल्पलाइन सेंटर में मौजूद रहते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर पालक परीक्षार्थी और शिक्षक परीक्षा से संबंधित अपनी समस्या के बारे में जान सकते हैं. परीक्षा के भय और तनाव से संबंधित समस्या के समाधान के लिए फोन करते हैं. एक ही टोल फ्री नंबर होते हैं लेकिन एक साथ पांच टेलीफोन काम करते हैं. एक फोन बिजी रहा तो दूसरे फोन पर घंटी बजती हैं. इस प्रकार इस हेल्पलाइन केंद्र में पांच लोग एक साथ समस्या का निवारण कैसे हो सकता है इस पर अपनी राय देते हैं.

एक्सपर्ट देंगे बच्चों को राय

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने ये बताया कि परीक्षा देने वाले बच्चों को कई विषय कठिन लगते हैं तो उससे संबंधित प्रश्न बच्चों के साथ ही पालक और शिक्षक भी इस हेल्पलाइन सेंटर में फोन करके पूछ सकते हैं. इस हेल्पलाइन सेंटर में गणित अंग्रेजी फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विशेषज्ञ इस हेल्पलाइन सेंटर में अपनी सेवाएं देते हैं. प्रथम चरण में हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है जो की 18 फरवरी तक चलेगी. उसके बाद द्वितीय चरण में यह 19 फरवरी से शुरू होकर अंतिम परीक्षा के दो दिन पूर्व तक चलेगी. हेल्पलाइन सेंटर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा. शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन हेल्पलाइन सेंटर संचालित होंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें