BMC चुनाव: कांग्रेस-वंचित गठबंधन का आधिकारिक ऐलान, VBA को मिलीं 62 सीटें; जानें कांग्रेस का क्या है प्लान

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने गठबंधन कर लिया है और सीट-शेयरिंग समझौते को फाइनल कर लिया है, उन्होंने रविवार को यह घोषणा की. दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच कई राउंड की बातचीत और मीटिंग के बाद हुआ है. BMC की 227 सीटों में से, कांग्रेस 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. दूसरी ओर, VBA 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

कांग्रेस महा विकास आघाड़ी (MVA) का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे की लीडरशिप वाली शिवसेना-UBT और शरद पवार का नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का गुट भी शामिल है. BMC चुनावों के लिए, सेना-UBT ने राज ठाकरे की लीडरशिप वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ गठबंधन किया है, इस कदम की कांग्रेस ने बार-बार आलोचना की है.

कांग्रेस ने कहा है कि वह सभी ‘बांटने वाली’ और ‘कम्युनल’ ताकतों के खिलाफ है, इसीलिए वह MNS के साथ शिवसेना-UBT के अलायंस का विरोध कर रही है. पहल, पार्टी ने कहा था कि वह BMC चुनाव अकेले लड़ेगी, लेकिन अब कांग्रेस प्रकाश अंबेडकर की पार्टी के साथ अलायंस करने का ऐलान किया है.

कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच समझौता

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दोनों नैसर्गिक एकसमान विचारधारा की पार्टी हैं. आज से पूरे महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हुआ है. हम आज से मित्रपक्ष हैं. हमारे विचार समान हैं. हमारे मतदाता समान हैं. हमारी एक संख्या पर बात हुई है. आज कांग्रेस का स्थापना दिन है और आज ही इस नए गठबंधन की घोषणा हो रही है. इससे महाराष्ट्र में नया परिवर्तन आपको दिखाई देगा.

इस अवसर पर सचिन सावंत और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर, चेतन अहिरे, सागर गवई सहित स्नेहल सोनी उपस्थित थे. महाराष्ट्र में BMC समेत सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव के लिए वोटिंग 15 जनवरी को होगी. नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

एनसीपी और कांग्रेस के बीच चल रही है बातचीत

शरद पवार की एनसीपी से भी कांग्रेस से बात कर रही है. अगर बात बनी तो एनसीपी को कांग्रेस 25 सीट मुंबई में देने को तौयार है. हालांकि सूत्रों के अनुसार शरद पवार की पार्टी 40 से 45 सीट मांग रही है.

मुंबई में कुल 227 सीटो में 50 सीटें ऐसी है जहां दलित वोट और मुस्लिम वोट की तादात ज्यादा हैं. इनमें अणुशक्ति नगर,ट्राम्बे,घाटकोपर रमाबाई चाल, मानखुर्द, अंधेरी ईस्ट,अंधेरी वेस्ट, कुर्ला,सं ताक्रुज वाकोला, बन्दरा ईस्ट, बन्दरा वेस्ट, दादर, वर्ली, धारावी, वडाला, जीटीबी नगर, चूनाभट्टी जैसी सीटें शामिल हैं.

वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर के नेताओ ने टीवी भारतवर्ष से बातचीत में बताया कि मुंबई के अलावा राज्य की 29 अन्य महानगरपालिकाओं में जिला स्तर पर बैठकें जारी हैं. मुंबई में दलित बहुजन बहुसंख्यक सीटो में वीबीए चुनाव लड़ेगी.

MVA की हार और महायुति की हुई जीत

इससे पहले, महायुति – भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना और NCP का अलायंस – ने महाराष्ट्र में म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी, जिसे राज्य में 2024 के असेंबली चुनावों में अलायंस की सफलता के बाद इसके लिए एक लिटमस टेस्ट माना जा रहा था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “ऑपरेशन सिंदूर में बिछ गई थीं 500 लाशें…” पाक मंत्री के दावे पर भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा     |     कांग्रेस में ‘अनुशासन’ पर रार! दिग्विजय सिंह के बाद शशि थरूर ने भी पार्टी को दिखाया आईना, नसीहत से मची खलबली     |     “निशांत कुमार लाओ, जेडीयू बचाओ!” भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता, सीएम के बेटे को राजनीति में उतारने की जिद     |     पीएम मोदी के दिल में कर्नाटक: ‘मन की बात’ में गूंजी कन्नड़ भाषा की मिठास, संस्कृति को दी विश्व स्तरीय पहचान     |     मुंबई की सत्ता के लिए ‘ठाकरे भाई’ आएंगे साथ? उद्धव की कार्यकर्ताओं से अपील- “मराठी अस्मिता के लिए MNS से हाथ मिलाना जरूरी”     |     कश्मीर में फिर ‘नजरबंदी’ का दौर! आखिर क्यों पुलिस के पहरे में कैद किए गए सांसद रूहुल्लाह और महबूबा मुफ्ती?     |     BMC चुनाव: कांग्रेस-वंचित गठबंधन का आधिकारिक ऐलान, VBA को मिलीं 62 सीटें; जानें कांग्रेस का क्या है प्लान     |     पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका! क्या BJP में वापसी करेंगी नवजोत कौर सिद्धू? अटकलों का बाजार गर्म     |     गरीब महिलाओं की जमा-पूंजी पर डाका! मुजफ्फरपुर में लोन का लालच देकर 400 महिलाओं से लूटे लाखों रुपये     |     मुजफ्फरपुर में ‘लोन स्कैम’: 400 महिलाओं को बनाया शिकार, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों डकार कर भागे जालसाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें